बाबा हरिदास मंदिर समिति से रामफल सोनी का नहीं कोई लेना-देना : सोमपुरी महाराज
बाबा हरिदास मंदिर समिति से रामफल सोनी द्वारा खुद को मंदिर समिति का सचिव बताया जाना निराधार : सोमपुरी महाराज

एंटिक ट्रुथ | हिसार
गांव सातरोड़ स्थित श्री हरिदास की बगीची के गद्दीनशीन बाबा श्री सोमपुरी महाराज ने आज जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि अखबारों में गांव सातरोड़ खास के निवासी रामफल सोनी ने खुद को बाबा हरिदास की बगीची में निर्माणाधीन भगवान शिव मंदिर समिति का सचिव बताते हुए मंदिर के निर्माण संबंधी जानकारी दी गई है जिसे प्रकाशित करवाने का उन्हें कोई अधिकार नहीं है क्योंकि उनका समिति में किसी प्रकार का कोई पद नहीं है। इसलिए उनके दिए गए बयान बेबुनियाद, निराधार व महत्वहीन है।
सोमपुरी महाराज ने बताया कि सातरोड़ खास में बाबा श्री हरिदास की बगीची में शिव मंदिर निर्माण कार्य बाबा श्री कमलपुरी महंत के मार्ग दर्शन में बाबा सोमपुरी ने 17.9.2023 को शुरू किया था। ग्रामवासियों का निर्माण कार्य में पूरा सहयोग रहा है। मंदिर का पूरा कार्य बाबा श्री सोमपुरी की देखरेख में हो रहा है। इसमें प्रधान, सचिव व अन्य कोई पद नहीं है। सभी ग्रामवासी सेवक के तौर पर कार्य कर रहे हैं जबकि रामफल सोनी ने खुद को मंदिर समिति का स्वयंभू सचिव बताकर मंदिर संबंधी जानकारी व बयान दिया हो जो कि गलत व निराधार है।
उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य में चंदे के लिए ग्राम निवासियों की कमेटी बनाई गई है जिसमें कोई प्रधान, सचिव व अन्य पद नहीं है सभी सेवक के रूप में कार्य कर रहे हैं। इस कमेटी में सेवक के तौर पर दयानंद सैनी पूर्व सरपंच, नफे सिंह ग्रेवाल, राजेश कपूर पूर्व पंच, ओमप्रकाश सैनी पूर्व पंच, रघुबीर सिंह जाखड़, रमश्ेा शर्मा, विनोद मलिक, सत्यपाल सैनी, ओमप्रकाश प्रजापत, परमानंद, बलजीत पूनिया, संदीप पूनिया बबल पूनिया, राजकुमार पूनिया, सुमित शर्मा, विनोद सरोहा, बिजेंद्र शर्मा, रामनिवास सैनी, मनदीप सैनी, लीलूराम सैनी, सतबीर जांगड़ा, ओमप्रकाश भारद्वाज, होशियार सिंह व कैलाश सैनी आदि सेवा दे रहे हैं। सभी ग्राम निवासियों ने चंदा देने में बढ़-चढ़ कर भाग लिया है व गांव वासी पूरा सहयोग दे रहे हैं। अखबारों में प्रकाशित बाबा हरिदास सेवा मंडल संस्था के सचिव तौर पर रामफल सोनी का शिव मंदिर निर्माण के बारे में दिया गया बयान बेबुनियाद है और उनका मंदिर के कार्यों से से कोई संबंध नहीं है।


