अन्यहरियाणा

पुराना गवर्नमेंट कॉलेज मैदान में खादी की राज्य स्तरीय प्रदर्शनी

102 स्टॉलों पर सूती, ऊनी, रेशम खादी व पॉलीवस्त्र बिक्री के लिए उपलब्ध

एंटिक ट्रुथ | हिसार

खादी और ग्रामोद्योग आयोग, सूक्ष्म, लघु मध्यम एवं उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार का एक उपक्रम है जिसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण उद्यमियों की उत्पादित माल को बिक्री योग्य वस्तुए बनाने का प्रशिक्षण देना व बनवाना जो बाजार में बिक्री योग्य हो जिससे उनके रोजगार की निरंतरता बनी रहे व उनमें स्वावम्बन की भावना बने।
खादी संस्थाओं के माध्यम से सूती खादी, रेशम खादी, ऊनी खादी एवं पॉलीवस्त्र का उत्पादन किया जाता है। हरियाणा में लगभग 250 खादी बिक्री भण्डारों के माध्यम से सूत खादी, ऊनी खादी, रेशम खादी एवं पोलीवस्त्र की बिक्री की जाती है जिससे हरियाणा राज्य में लगभग 43000 कामगारों को रोजगार प्रदान किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्म निर्भर भारत, वोकल फॉर लोकल, सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास की भावना एवं सपनों को साकार करने के लिए भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम राष्ट्रीय स्तर पर खादी और ग्रामोद्योग के माध्यम से चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत हरियाणा प्रदेश में जिला उद्योग एवं हरियाणा खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड तथा खादी और ग्रामोद्योग आयोग द्वारा मिलकर लगभग 9000 इकाईयां स्थापित की जा चुकी हैं।
खादी व ग्रामोद्योग इकाइयों द्वारा तैयार किये गए उत्पादों की बिक्री के लिए खादी और ग्रामोद्योग आयोग द्वारा एक राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन हिसार के पुराना गवर्नमेंट कॉलेज मैदान में किया जा रहा है। 28 फरवरी से शुरू हुई यही प्रदर्शनी 08 मार्च तक चलेगी। दस दिवसीय इस प्रदर्शनी में हरियाणा एवं सम्पूर्ण भारत वर्ष से खादी एवं ग्रामोद्योग इकाईयों की 102 स्टॉल लगाई गयी है जिनमें विभिन्न स्वदेशी एवं आर्गेनिक उत्पादों की बिक्री एवं प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शनी में हिसार के पांच राष्ट्रीयकृत बैंकों के काउंटर लगाये गए है।
प्रदर्शनी के दौरान प्रतिदिन विभिन्न सांस्क्रतिक एवं मनोरंजन कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में खादी फैशन शो का आयोजन किया। फैशन शो की मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष श्रीमती आशा रानी तथा भारतीय किसान संघ, हरियाणा के उपाध्यक्ष राजेन्द्र विचपड़ी विशिष्ट अतिथि रहे। भारतीय किसान संघ हरियाणा ने खादी मेले की प्रशंसा करते हुए सभी हिसार निवासियों से खादी खरीद करने की अपील की। फैशन शो में देश भक्ति की एक लघु नाटिका का भी आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का आयोजन खादी और ग्रामोद्योग आयोग अम्बाला के माध्यम से हिसार की इवेंट मनेजमेंट एजेंसी ‘कार्ट प्रिंट-हिसार’ द्वारा किया गया है। प्रदर्शनी को राज्य निदेशक शिव कुमार द्वारा प्रोत्साहित करते हुए आयोजक इवेंट एजेंसी एवं प्रदर्शनी में पहुंचने वाले ग्राहकों को शुभकामनाएं दी। इस भव्य फैशन शो में खादी और ग्रामोद्योग आयोग अम्बाला छावनी की ओर से अरुण कुमार, सहायक निदेशक एवं अजय कुमार, सहायक निदेशक तथा पी.एम.ई.जी.पी. मार्केटिंग विशेषज्ञ त्रतु तथा इवेंट एजेंसी के गौरव कुमार तथा अंशुल सरदाना एवं राजेश संधु उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button