जिन्दल अस्पताल में कैंसर रोगियों के लिए अत्याधुनिक पीईटी सीटी (PET-CT) स्कैनर मशीन का किया गया उद्घाटन।

एंटिक ट्रुथ | हिसार
आज जिन्दल अस्पताल की चेयरपर्सन दीपिका जिंदल ने कैंसर के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए अस्पताल में लगाई गई पीईटी सीटी (PET-CT) स्कैनर मशीन का उद्घाटन किया | यह कैंसर स्कैनर मशीन शहर में अत्याधुनिक है और इस स्तर की कोई दूसरी मशीन नहीं है | इस दौरान उन्होंने कहा कि आज जब एक तरफ रोग बढ़ते जा रहें हैं तो ये जरूरी हो गया है कि हमें स्वास्थ्य सुविधाओं को और बढ़ाना चाहिए । जिन्दल अस्पताल इस दिशा में निरंतर काम कर रहा है जिससे हर एक रोगी आज बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ उठा रहा है | जिन्दल अस्पताल इस क्षेत्र का (एनसीआर के बाहर) पहला कैंसर अस्पताल है, जिसमें सभी कैंसर रोगों के उपचार के लिए सभी मशीनें और विशेषज्ञ उपलब्ध हैं।
जिन्दल अस्पताल में नव स्थापित न्यूक्लियर मेडिसिन विभाग में लगाई गई उच्च रिज़ॉल्यूशन और अत्यधिक उन्नत एवं अत्याधुनिक सीमेंस बायोग्राफ होराइजन पीईटी सीटी (PET-CT) स्कैनर अपनी किफायती कीमत पर बेजोड़ छवि गुणवत्ता और न्यूनतम विकिरण जोखिम के लिए विश्व स्तर पर प्रसिद्ध है | यह सभी कैंसर रोगियों के लिए निदान, स्टेजिंग, उपचार और अनुवर्ती कार्रवाई में लाभकारी होगा। इसके अतिरिक्त रिपोर्टिंग और व्याख्या के लिए उच्च योग्य टीम है जिससे रोगियों को संपूर्ण कैंसर देखभाल मिलें | कम कीमत पर एक ही छत के नीचे रोग की पहचान से लेकर उपचार तक अच्छी तरह से प्रशिक्षित और अनुभवी डॉक्टरों की सेवाओं में गुणवत्ता व रोगी देखभाल में कोई समझौता नहीं किया जाता है।
अस्पताल सभागार में ऑन्कोलॉजी और ऑन्कोइमेजिंग टीम द्वारा जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में न्यूक्लियर मेडिसिन विभागध्यक्ष डॉ. एम. एस. सेंतीलनातन, मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. सत्य नारायण, रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. अभिजीत तिवारी, सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. रमेश कस्वां और डॉ. चंचल मल्होत्रा व अन्य ने भाग लिया।
प्रमुख विशेषताऐं
– उन्नत एवं अत्याधुनिक सीमेंस बायोग्राफ होराइजन पीईटी सीटी
– कम विकिरण जोखिम के साथ बेजोड़ छवि स्पष्टता
– विकसित हो रही क्लिनिकल मांगों को पूरा करने के लिए डिजाइन की गई अनुकूल प्रणाली
– उन्नत क्लिनिकल परिणाम, उत्पादकता और लाभप्रदता
– सटीक निदान और व्यक्तिगत उपचार योजना के लिए अगली पीढ़ी की तकनीक
अस्पताल के निदेशक डॉ. ऋतु चोपड़ा ने कहा कि पीईटी-सीटी स्कैन कैंसर के ट्यूमर का सटीक आकार, प्रकार और स्थान दिखाते हैं, जो उन्हें रोगी के लिए सबसे प्रभावी उपचार करने में सक्षम बनाता है। यह प्रणाली बीमारी की बेहतर समझ प्रदान करने में मदद करेगी, जिससे उपचार के प्रति प्रतिक्रिया की निगरानी करने की क्षमता के साथ उपचार में सहायक होगा ।
जिन्दल परिवार का अस्पताल को आधुनिक बनाने में बहुत अधिक सहयोग रहा है जिन्दल परिवार अस्पताल में आधुनिक सुविधाएं, आधुनिक उपकरण और पर्याप्त कार्यबल के माध्यम से अच्छा व विश्वसनीय इलाज उचित और पारदर्शी खर्च पर हो इसके लिए वचनबंद है | इस अवसर पर अस्पताल के निर्देशक डॉ. ऋतु चोपड़ा, अवनि गुप्ता, डॉ. प्रियंका छाबड़ा, डॉ. प्रवीण मोंगा, महेंद्र गोयल सभी चिकित्सक, स्टाफ व गणमान्य लोग मौजूद रहें |



