राजनीतिदिल्ली

दिल्ली चुनाव के नतीजों ने कांग्रेस के भविष्य पर लगा दिया है बड़ा शून्य : हर्ष बामल

दिल्ली में बड़ी जीत भारतीय जनता पार्टी के खाते में एक और बड़ी उपलब्धि : बामल

एंटिक ट्रुथ | हिसार

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष हर्ष बामल ने दिल्ली के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह पार्टी के खाते में एक और बड़ी उपलब्धि है। विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा का ग्राफ तेजी से पूरे देश में बढ़ रहा है। हरियाणा के निगम चुनावों में भी सभी जिलों में कमल ही खिलेगा। बामल ने दिल्ली चुनाव में कांगे्रस का खाता भी नहीं खुलने पर कहा कि इन चुनावों ने कांग्रेस पार्टी के भविष्य पर बड़ा शून्य लगा दिया है। कांग्रेस पार्टी पहले ही देश में अंतिम सांसें गिन रही थी अब दिल्ली चुनावों के नतीजों ने पार्टी की साख को रसातल में पहुंचाने का काम किया है। वहीं आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल खुद चुनाव में बुरी तरह से हार गए हैं और उनकी पार्टी को दिल्ली की जनता पूरी तरह से नकार दिया है। उनकी आम आदमी पार्टी को हराने के लिए मोदी जी के दोबारा जन्म लेने की डींगे धरी की धरी रह गई। बामल ने कहा कि दिल्ली चुनावों के नतीजों का हरियाणा के निगम चुनावों पर पूरा असर दिखाई देगा और भारतीय जनता पार्टी हरियाणा में निगम चुनावों में भी अपना परचम लहाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button