पीडि़ता के परिजन फोन करके मुझ पर ही केस दर्ज करवाने की दे रहे धमकी : संजय चौहान
हमने पीडि़ता की मदद की अस्पताल में दाखिल करवाया और पुलिस के खिलाफ शिकायत दिलवाई और अब खुद समझौता करके इस मैटर में दखल नहीं देने की दे रहे धमकी : संजय चौहान

एंटिक ट्रुथ | हिसार
जय भीम आर्मी के चेयरमैन संजय चौहान ने जारी बयान में कहा पुलिस की प्रताडऩा की शिकार रेखा के परिजनों ने खुद फोन करके उन्हें सहायता के लिए बुलाया था जिसके बाद उन्होंने पीडि़ता को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया और पुलिस ज्यादती के खिलाफ विभिन्न संगठनों को लेकर सिविल अस्पताल में विरोध प्रदर्शन किया लेकिन अब पीडि़ता के परिजनों ने उनसे बात किए बगैर ही पैसे लेकर इस मामले में समझौता कर लिया है और उन्हें इस मामले में दखल नहीं देने की धमकी दे रहे हैं। चौहान ने बताया कि गत दिवस पीडि़ता के पति अतुल का फोन मेरे फोन पर आया और उसने कहा कि हमारा समझौता हो गया है और मैं इस मामले से पीछे हट जा नहीं तो वे मेरे खिलाफ ही मुकदमा दर्ज करवा देंगे। इसके बाद दोबारा फिर अतुल का फोन आया जिस पर पीडि़ता के जेठ देवा ने बात की जिस पर उन्होंने खुले तौर पर कहा कि भीम आर्मी के नेता संतलाल ने हमें दवाई-पानी का खर्चा दिलवाकर हमारा समझौता करवा दिया है। आपने भी हमारी बहुत मदद की लेकिन आप इस मैटर में अब कोई दखल न दें।
संजय चौहान ने उनसे कहा कि सभी बस्ती वाले, विभिन्न संगठन और वे खुद सुबह से शाम तक पीडि़ता के न्याय के लिए संघर्ष करते रहे और तुम लोगों ने बिना किसी से बात करे समझौता कर लिया यह बहुत गलत है। जिस पर उसने कहा कि अब समझौता हो गया है अब कुछ नहीं हो सकता। उन्होंने पुन: आरोप लगाया कि भीम आर्मी नेता संतलाल अंबेडकर ने इस मामले में समझौता करवाकर पीडि़ता को न्याय दिलवाने की बजाय उनके स्वाभिमान का सौदा किया है।
संजय चौहान ने बताया कि संतलाल अंबेडकर ने रेखा के परिजनों का एक वीडियो बनवाया है जिसमें वे कह रहे हैं कि संजय चौहान उन्हें बार-बार फोन कर रहा है हमारे पीछे पड़ा है जबकि उन्होंने उनके पास कोई फोन नहीं किया गत दिवस पीडि़ता के पति का फोन ही उनके पास आया था। संतलाल अंबेडकर जो कि इस मामले में खुद को पाक-साफ बता की कोशिश कर रहे हैं वे खुद 28 तारीख को जिस दिन समझौता हुआ था उसी दिन रात्रि 11 बजकर 57 मिनट पर माफी मांगने आया था लेकिन संजय चौहान ने यह कहते हुए उसे माफ करने से इंकार कर दिया कि उसने समाज को बेचा है। यह पूरा वकाया सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड है।
संजय चौहान ने बताया कि वे पीडि़ता को हिसार अदालत में लेकर गए थे जहां पर पंजाब व हरियाणा हाई कोर्ट के माननीय जस्टिस जेएस पूरी आए हुए थे। चौहान ने बताया कि हमारा मकसद पीडि़ता को न्याय दिलाने हेतु हाईकोर्ट के जज को शिकायत दिलाना था जिसके लिए वे महिला की शिकायत टाइप करवा रहे थे। इतनी देर में ही भीम आर्मी नेता संतलाल अंबेडकर महिला व उसके पति को समझौता करवाने व पैसे दिलाने का लालच दिलाकर वहां से सैक्टर-14 में उनकी झुग्गी में ले आए। वहां पर संतलाल अंबेडकर व पीडि़त महिला के पति अतुल का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें संतलाल स्पष्ट रूप से पुलिस का नाम शिकायत में से हटवाने और मकान मालिकों के नाम पर शिकायत करवाने की बात कह रहा है और जिसकी एवज में ढाई लाख रुपये दिलवाने की बात कह रहा है लेकिन महिला का पति अतुल व उसका जेठ देवा उससे 7-8 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं जिसके बाद उन्होंने इस मामले में समझौता कर लिया और अब पीडि़ता महिला व उसका परिवार झुग्गी छोडक़र यहां से अपने गांव जा चुका है। संजय चौहान ने कहा कि उन्हें इस बात की हैरानी है कि पीडि़त परिवार व उसके परिवार के लोग उन्हें बताए बिना समझौता करके यहां से चले गए जबकि उन्होंने खुद उन्होंने फोन करे मदद के लिए बुलाया था और वे लगातार इस मामले में उनकी मदद कर रहे थे और अब वे ही लोग उन पर ही मुकदमा दर्ज करवाने की धमकी दे रहे हैं।



