हिसार

हरको बैंक के असिस्टेंट मैनेजर अशोक खोखर की वर्षों की सेवा यात्रा का समापन

एंटिक ट्रुथ | हिसार

8 अक्तूबर 1991 को हरको बैंक में अपनी सेवा की शुरूआत करने वाले अशोक खोखर 31 मार्च 2025 को अपने 34 वर्षों के शानदार करियर का समापन करेंगै। इस दौरान उन्होंने बैंकिंग क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दिया और अपनी मेहनत, ईमानदारी और समपर्ण से एक मिशाल कायम की। अशोक खोखर गत दिवस असिस्टेंट मैनरेज के पद से सेवानिवृत हुए। अशोक खोखर एक प्रतिष्ठित परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता जी, स्व. धन्नाराम खोखर, जो कि एक समाजसेवी थे, उन्होंने समाज के गरीब और असहाय लोगों के लिए अपार योगदान दिया। स्व. धन्नाराम खोखर ने अपनी पूरी जिंदगी समाज की सेवा में समर्पित कर दी और उनके प्रेरणादायक कार्य आज भी लोगों के दिलों में जीवित हैं। उनके भाई बलदेव खोखर वर्तमाम में अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के सचिव हैं और स्व. चौ. भजनलाल एवं कुलदीप बिश्नोई के साथ पिछले लंबे समय राजनीतिक एवं सामाजिक तौर पर जुड़े हैं। अशोक खोखर ने अपने जीवन में वही समाजसेवा की भावना अपनाई और बैंकिंग क्षेत्र में एक ईमानदार और कर्मठ अधिकारी के रूप में अपनी पहचान बनाई। उनका करियर न केवल बैंकिंग के क्षेत्र में सफलता का प्रतीक है, बल्कि समाज के प्रति उनके योगदान ने उन्हें एक आदर्श बना दिया है। अशोक खोखर ने अपने पद पर अपनी कार्यशैली से विशेष पहचान बनाई। उनके बड़े भाई हंसराज खोखर, रिटायर्ड डीएसपी और परिवार का समाज के प्रति योगदान को सम्मान दिया जाएगा। हरको बैंक परिवार और समाज की ओर से अशोक खोखर को उनके समर्पण और कार्यों के लिए सभी सदस्यों ने शुभकामनाएं दी। उनके  रिटायर्ड कार्यक्रम में नलवा के विधायक रणधीर पनिहार भी पहुंचे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button