
एंटिक हैल्थ | आर के विक्रमा शर्मा/ अनिल शारदा
चण्डीगढ़ प्रशासन के फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ( एफ एस डी ) ने चण्डीगढ़ इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट (सीआईएचएम) के साथ मिलकर चण्डीगढ़ स्कूल्स मिलेट मिशन कैंंपेन तैयार किया है। इसका बुनियादी उद्देश्य स्कूलों में मिलेट्स को प्रमोट करना है। इस मिशन के तहत सेफ फूड, न्यूट्रिशन और मिलेट्स के बारे में चण्डीगढ़ के स्कूलों में बच्चों को जागरूक किया जा रहा है।
इस बाबत अधिक जानकारी देते हुए डीओ सुखविंदर सिंह ने स्थानीय सीनियर जर्नलिस्ट आरके विक्रमा शर्मा को बताया कि मिलेट्स की रेसिपीज लाइव बनाकर डिस्प्ले होंगी। इस सीरीज के तहत भवन विद्यालय जूनियर विंग सेक्टर 33 में सेशन का आयोजन किया गया। जहां टीचर्स-स्टूडेंट्स ने सांझा तौर पर हिस्सा लिया । इसमें पहले बच्चों को खाने की सेफ्टी पर डीओ सुखविंदर सिंह ने बताया। फिर सीआईएचएम के शेफ अशोक और उनकी टीम के सदस्यों ने विभिन्न मिलेट्स को लाइव कुक किया।
मिलेट खिचड़ी, किनोआ सैलेड व स्वांग के चावल की खीर बनाई। इस मौके पर मौजूद टीचर्स और स्टूडेंट को बताया गया कि मोटा अनाज खाने से कितने प्रकार के पौष्टिक तत्व शरीर को मिलते हैं और हम लंबी उम्र भोगने के लिए स्वस्थ शरीर के मालिक बनते हैं। बाजार में मौजूद खाद्य पदार्थों में भारी मिलावट है।
इससे भी सावधान रहने की जानकारी दी गई। और किसी भी प्रकार के अनाज में मिलावट होने की जानकारी होने पर तुरंत ही डीओ सुखविंदर सिंह के ऑफिस में सुचित किया जाए। इसके बारे में भी बच्चों को दिशा निर्देश और परामर्श दिए गए। मिलट फूड्स के लिए भारत सरकार ने जी-20 देश की मेजबानी करते हुए विशेष कर चंडीगढ़ में खाने में मिलेट्स फूड ही परोसा और विदेशी मेहमानों को गहरे तक प्रभावित किया। आज जरूरत है मौजूदा पीढ़ी को मिलेट्स खाद्यान्न के बारे में बुनियादी तौर पर जागरूक किया जाए। और जागरूकता के साथ-साथ मिलट फूड्स यूज़ करने को भी सुनिश्चित किया जाए।।



