हिसार

विश्वास सी.सै. स्कूल में अंतर विद्यालयी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

जूनियर वर्ग में स्मॉल वंडर स्कूल की देवांशी प्रथम एवं सीनियर वर्ग में इंडस आरपीएस स्कूल की अथर्वा सिंह ने पाया प्रथम स्थान

एंटिक ट्रुथ | हिसार

बाल दिवस के उपलक्ष्य में अर्बन स्टेट स्थित विश्वास सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक भव्य अंतर विद्यालयी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 25 विद्यालयों के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय निदेशक ऋषि विशुभ विश्वास जी ने शिरकत की। प्रतियोगिता का आरंभ विद्यालय प्रधानाचार्य तथा मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में भाषण कला का विकास करना और उन्हें मंच पर आत्मविश्वास से अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करना था। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉक्टर परमवीर दलाल (जाट कॉलेज), डॉ. वेद भूषण (गवर्नमेंट कॉलेज), डॉक्टर शालिनी गुप्ता (सी आर कॉलेज) शामिल थे, जिन्होंने निष्पक्षता से छात्रों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया।
इस प्रतियोगिता में जूनियर कैटेगरी में स्मॉल वंडर स्कूल की देवांशी ने प्रथम स्थान, ओमप्रकाश जिंदल मॉडर्न स्कूल की शरण्या ने द्वितीय स्थान, तथा द आर्यन स्कूल की काव्यांशा मेहता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सीनियर कैटेगरी में इंडस आर पी एस स्कूल की अथर्वा सिंह ने प्रथम स्थान, द आर्यन स्कूल की शोनिमा ने द्वितीय स्थान तथा ओमप्रकाश जिंदल मॉडर्न स्कूल की जाहन्वी सुमन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि तथा निर्णायक मंडल के द्वारा विजेता प्रतिभागी विद्यार्थियों को पुरस्कार तथा सर्टिफिकेट प्रदान किए गए।
विद्यालय प्राचार्य दिनेश चंद्र सेमवाल ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर सभी प्रतिभागियों और आयोजकों को बधाई दी और भविष्य में इस प्रकार के आयोजनों को जारी रखने का आश्वासन दिया।   यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने और उनके बौद्धिक विकास में सहायक सिद्ध हुई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button