हिसार

सी.बी.एस.ई  के सी. बी.पी. कार्यक्रम के तहत विश्वास सी.सै. स्कूल में कार्यशाला का आयोजन

शिक्षकों को नवीनतम शिक्षण पद्धतियों, शिक्षा नीति, विद्यालय स्वास्थ्य और शिक्षण में सुधार से संबंधित विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया

एंटिक ट्रुथ | हिसार

अर्बन एस्टेट स्थित विश्वास सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 2 से 30 मार्च तक सी.बी.एस.ई  के सी.बी.पी. कार्यक्रम के तहत कुल 26 घंटे की इनहाउस ट्रेनिंग कार्यशालाओं का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इन कार्यशालाओं में शिक्षकों को नवीनतम शिक्षण पद्धतियों, शिक्षा नीति, विद्यालय स्वास्थ्य और शिक्षण में सुधार से संबंधित विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत 2 मार्च को ‘विद्यालय में विद्यार्थियों के खराब प्रदर्शन के कारण और समाधान’ विषय पर मैथ्यू वर्गीस द्वारा प्रस्तुत कार्यशाला से हुई। इसके पश्चात 21 मार्च को डॉ. निशी  सहरावत फोगाट द्वारा ‘अधिगम परिणाम और शिक्षण पद्धतियाँ’ विषय पर एक विस्तृत सत्र आयोजित किया गया।  23 मार्च को विद्यालय प्रधानाचार्य दिनेश चंद्र सेमवाल एवं कपिल गर्ग द्वारा इंडक्शन प्रोग्राम ‘गुरु दक्षता’ पर शिक्षकों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। 27 मार्च को संदीप लता द्वारा अनुभवात्मक अधिगम विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।  स्वास्थ्य और शिक्षा के महत्व को ध्यान में रखते हुए 30 मार्च को कृष्णा पूनिया द्वारा ‘विद्यालय स्वास्थ्य और कल्याण’ पर कार्यशाला आयोजित की गई। इसी दिन दीपक शर्मा द्वारा ‘नई शिक्षा नीति 2020’ पर गहन चर्चा कर शिक्षकों को नई नीति की विशेषताओं और क्रियान्वयन पर जानकारी प्रदान की गई।
इन कार्यशालाओं के सफल आयोजन से शिक्षकों को अपने शिक्षण कौशल को और अधिक प्रभावी बनाने तथा छात्रों के सर्वांगीण विकास में योगदान देने का अवसर मिला। विद्यालय प्रशासन इस सार्थक पहल के लिए सभी प्रशिक्षकों एवं सहभागियों का आभार व्यक्त करता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button