अन्यहिसार

युवा मोर्चा जिले में व्यापक स्तर पर चलाएगा सदस्यता अभियान : हर्ष बामल

जिला अध्यक्ष हर्ष बामल ने ली युवा मोर्चा की बैठक

एंटिक ट्रुथ | हिसार

भारतीय जनता युवा मोर्चा हिसार भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को व्यापक स्तर पर चलाएगा। इसके लिए विधानसभा स्तर पर कम से कम 50 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह बात भाजयुमो के जिला अध्यक्ष हर्ष बामल ने आज भाजपा के जिला कार्यालय में युवा मोर्चा की बैठक को संबोधित करते हुए कही। हर्ष बामल ने बताया कि सदस्यता अभियान को लेकर युवा मोर्चा सभी कॉलेजों के सामने स्टॉल व बैनर आदि लगाकर युवाओं को पार्टी से जोड़ेगा। इसके साथ ही जिम, पार्क व अन्य शिक्षण संस्थानों में जाकर भी सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा। युवा मोर्चा हिसार जिले की हर विधानसभा में 50 हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य लेकर चला है जिसे पूरा किया जाएगा। उन्होंने बैठक में उपस्थित युवा मोर्चा के पदाधिकारियों व सदस्यों को इसके लिए भरपूर प्रयास करने व अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। इसके लिए सभी मंडल अध्यक्षों व मंडल प्रभारियों की ड्यूटी लगाई गई तथा सदस्यता अभियान हेतु संयोजक व सह संयोजकों की नियुक्ति की गई।
हर्ष बामल ने बताया कि आगामी 17 नवंबर को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली हिसार आ रहे हैं जिसे लेकर भी बैठक में विचार-विमर्श किया गया। बैठक में जिला अध्यक्ष हर्ष बामल के अलावा  जिला महामंत्री विरेंद्र महता, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गुलाब सिंह एवं एडवोकेट मनोज यदुवंशी, नरेश पूनियां, जिला उपाध्यक्ष विनोद चानौत, मनवीर लाडवा, विकास दौलतपुर, आदित्य ऐलाबादी, जिला सचिव वीरेंद्र बूरा गुराना, बबलू कुलचानिया, प्रवीन, सोनू जस्सी आदि उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button