हरियाणा

गांव के ही मनचले की छेड़छाड़ से तंग बीए की छात्रा ने सुसाइड कर लिया

मां को बताया था- कॉलेज जाते समय लड़का छेड़ता है

जींद में मनचले से तंग BA छात्रा ने फंदा लगाया:मां को बताया था- कॉलेज जाते लड़का छेड़ता है

हरियाणा के जींद में गांव के ही मनचले की छेड़छाड़ से तंग बीए की छात्रा ने सुसाइड कर लिया। आरोपी युवक उसका रास्ता रोककर छेड़छाड़ भी करता था। छात्रा ने तंग आकर मां को पूरी बात बताई और कमरे को अंदर से कुंडी लगाकर पंखे से फंदा लगा लिया। पुलिस ने पिता की शिकायत आरोपी युवक पर खुदकुशी को मजबूर करने का केस दर्ज कर लिया है। जींद के सफीदों क्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उसके के भाई की बेटी BA सेकेंड ईयर में पढ़ती है। उसका कॉलेज पड़ोस के गांव में है। जहां वह रोजाना पढ़ाई के लिए जाती है। इसी दौरान गांव का मनीष पिछले 6 महीने से उसे तंग कर रहा था।

छात्रा ने मां को कहा- मैं तंग आ चुकी हूं

छात्रा ने मां को बताया था कि आरोपी मनीष उसे रास्ते में आते-जाते परेशान करता है। उसके लिए गंदा बोलता है। उस पर फब्तियां कसता है। कई बार उसने रास्ता रोककर उससे छेड़छाड़ की। वह काफी परेशान हो चुकी है। इसके बावजूद आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। इसके बाद उसकी भतीजी अपने कमरे में चली गई। वह काफी परेशान थी। परिवार ने सोचा कि आराम करने से उसे थोड़ी राहत मिलेगी।

चाचा शादी से लौटा तो मां ने पूरी बात बताई

चाचा के मुताबिक रविवार को सुबह 11 बजे के करीब वह कैथल के एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए चला गया। घर पर उसकी मां, भाभी और उसके बच्चे थे। शाम को वह घर लौटा तो भाभी ने उसे छेड़छाड़ के बारे में जानकारी दी।

भतीजी के कमरे में जाने लगा तो तब तक फंदा लगा चुकी थी

यह सुनकर वह भतीजी से इस मामले में बात करने के लिए उसके कमरे में जाने लगा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। उसे खुलवाने की कोशिश की लेकिन अंदर से किसी तरह की आवाज नहीं आई। उसने खिड़की को तोड़कर अंदर जाकर देखा तो उसकी भतीजी ने पंखे से फांसी का फंदा लगाकर लटकी हुई थी। इसके बाद वह दरवाजा तोड़कर अंदर गए और भतीजी को फंदे से उतारा और पुलिस को सूचना दी। तब तक भतीजी की मौत हो चुकी थी। जिसके बाद पुलिस ने उनके बयान दर्ज कर केस दर्ज कर लिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button