अन्य

शंभु बॉर्डर के किसानों पर आंसू गैस के गोले दागना बंद करे सरकार : सुरेश कौथ

भारतीय किसान मजदूर युनियन के प्रदेशाध्यक्ष की सरकार को सीधी चेतावनी

एंटिक ट्रुथ | हिसार

आज भारतीय किसान मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कौथ ने कहा कि शंभु बॉर्डर पर जो किसान पंजाब से हरियाणा होते हुए दिल्ली अपनी जायज मांगों को लेकर जाना चाहते हैंं उन्हें सरकार बड़े मान-सम्मान से जाने दे। हमारे संगठन अलग-अलग हो सकते हैं लेकिन हमारी मांगें सबकी एक ही हैं।
प्रदेश प्रवक्ता जोगेंद्र मायड़ ने बताया कि पंजाब हरियाणा बॉर्डर पर प्रशासन व सरकार बिल्कुल ओछी हरकतों पर उतर आए हैं। देश के अन्नदताओं के साथ सरकार आतंकवादियों जैसा व्यवहार कर रही है। ये बिल्कुल सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी प्रमुख मांग एम.एस.पी. पर खरीद की गारंटी का कानून बनवाना व सी2+50 के तहत स्वामीनाथन रिर्पोट लागू करवाना और किसान मजदूर को कृषि से जोडक़र 600 रुपये मजदूरी दिलवाना व किसानों के संपूर्ण कर्ज माफ करवाना हैं।
सुरेश कौथ ने कहा कि सरकार किसानों पर आंसू गैस के गोले दागना बंद करे नहीं तो संयुक्त किसान मोर्चा की तत्काल मीटिंग बुलाकर इस आंदोलन में कूदा जाएगा। ज्ञात रहे कि सुरेश कौथ संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा के प्रभारी भी हैं। उन्होंने कहा कि जो भी किसान भाई आंदोलन कर रहे हैं वो हमारे भाई हैं। ना ही हमसे किसान दूर हैं और ना ही हमसे दिल्ली दूर है। उनके साथ खड़े होनेे में हम जरा सा भी समय नहीं लगाएंगे। अभी भी समय है, समय रहते केंद्र सरकार और हरियाणा सरकार किसानों की मांगें मान ले नहीं तो किसान भी पीछे नहीं हटेंगे और सरकार को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button