अन्य

राष्ट्रवाद का सर्वोपरीय भाव के साथ काम कर रहे भारतीय जनता पार्टी परिवार से जुडक़र मुझे अत्यंत गौरव की अनुभूति हो रही है : मनोज बुड़ाकिया

एंटिक ट्रुथ | हिसार

भारतीय जनता पार्टी विश्व  की सबसे बड़ी पार्टी है और पार्टी का नारा ‘राष्ट्र प्रथम’ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने आज देश के कोने-कोने में अपना जनाधार बनाया है। यह बात प्रसिद्ध समाजसेवी एवं प्रतिष्ठित व्यापारी मनोज बुड़ाकिया ने भाजपा जनता पार्टी में शामिल होने के उपरांत कही। उन्होंने निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, जिला अध्यक्ष आशा खेदड़ व पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो भी दायित्व दिया जाएगा उसे वे पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे।
मनोज बुड़ाकिया ने कहा कि भाजपा के शासन काल में केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में देश व प्रदेश ने विकास की नई इबादत लिखी है और निकाय मंत्री डॉ कमल गुप्ता जी की दूरगामी सोच से हिसार शहर में हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है  हर क्षेत्र में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। पिछले 10 वर्षों में भाजपा सरकार ने अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं। मनोज बुड़ाकिया ने कहा कि उन्हें भारतीय जनता पार्टी से जुडक़र खुशी है और अब पार्टी संगठन व देश व समाज की सेवा में अपना पूर्ण योगदान देेंगे। 
इस अवसर पर मौजूद मीडिया प्रभारी सुरेश गोयल धूपवाला, जिला महामंत्री अशोक सैनी व आशीष जोशी, जिला उपाध्यक्ष रणधीर धीरू, नरेश सिंगल, दीनदयाल गोरखपुरिया, पार्षद टीनू जैन, सुरेंद्र सिंह सैनी, प्रोमिला, रोशन लाल गोयल, गोपाल खेड़ा,प्रवीण बंसल, प्रवीन केडिया, विनोद समानिया, ऋषि बुड़ाकिया, सुनीता रेड्डू, मोहित गोयल, अशोक मग्गु, पवन रावलवासिया, धर्मपाल मित्तल जी, विनोद बुड़ाकिया, हरीश बुड़ाकिया, संजीव अरोड़ा, सुशील शर्मा, सुनित सोनी, एन.के. गोयल, राजेश बंसल, योगेश मित्तल, संजय खेड़ी वाला आदि ने मनोज बुड़ाकिया के पार्टी ज्वाइन करने पर खुशी जताई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button