अन्य

अजय चौटाला ने दी हरिसिंह सैनी को श्रद्धांजलि, परिवार को ढाढस बंधाया

चौ. हरिसिंह का जाना अपूर्णीय क्षति : अजय चौटाला

एंटिक ट्रुथ | हिसार

जन नायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अजय चौटाला आज चौ. हरिसिंह सैनी के निधन पर शोक व्यक्त करने उनके सैनियान मोहल्ला स्थित आवास पर पहुंचे। उन्होंने हरि सिंह सैनी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की व ढाढस बंधाया। उन्होंने कहा कि चौ. हरि सिंह सैनी का चले जाना एक अपूर्णीय क्षति है। उनसे हमारे पारिवारिक रिश्ते थे। राजनीति सहित सामाजिक कार्यों में भी वे सदैव अग्रणी रहे। आर्य समाज हिसार के प्रधान के रूप में उन्होंने अपने जीवन काल में लंबे समय तक सेवाएं दीं। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वे दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें व अपने चरणों में स्थान दें। इस अवसर पर डॉ. अजय चौटाला के साथ जजपा हिसार जिला प्रधान अमित बूरा, तरुण गोयल, जितेंद्र भयाणा, नरेश पूनिया, गौरव सैनी व नीतिन पपनेजा सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी भी थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button