अन्यहरियाणा

दिल्ली रामलीला ग्राउंड में 14 मार्च को होने वाली रैली में हरियाणा से जाएंगे हजारों किसान, मजदूर

एंटिक ट्रुथ | हिसार

किसान मजदूर यूनियन की आज स्थानीय लघु सचिवालय में चल रहे संयुक्त किसान मोर्चा धरने पर हुई, जिसमें फैसला लिया गया कि दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली के लिए राज्य भर में सघन अभियान चलाया जाएगा। राज्य भर से लगभग 10 अलग-अलग स्थानों से यूनियन के जत्थे किसान और मजदूरों के साथ दिल्ली पहुंचेंगे। भारतीय किसान मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कौथ ने बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने बताया कि दिल्ली पहुंचने वाले जत्थों में हिसार, भिवानी, जींद, रोहतक सहित प्रदेश के सभी जिलों से किसान, मजदूर पहुंचेंगे।
बैठक में सुरेश कौथ ने कहा कि गत दिनों हुई ओलावृष्टि, भारी बारिश व तेज तूफान से गेहूं, सरसों की फसलें पूरी तरह से तबाह हो गई हैं। किसानों की फसलों को 100 प्रतिशत तक नुकसान पहुंचा है। अब किसानों को पशुओं के लिए चारे की समस्या भी पैदा हो गई है। इसलिए इस नुकसान की पूरी भरपाई सरकार द्वारा की जानी चाहिए और 50000 प्रति एकड़ मुआवजा राशी किसानों को दी जानी चाहिए। फसली नुकसान के साथ-साथ तमाम तरह की कृषि कार्य भी प्रभावित हुए हैं जिसके कारण मजदूरों को मिलने वाली मजदूरी में भी भारी कमी आई है। इसलिए बीकेएम सरकार से मांग करता है कि बिना देरी किए राज्य भर में मनरेगा के तहत तमाम कार्य शुरू किए जाएं ताकि मजदूरों को लगातार काम मिलता रहे। इन हालात में यूनियन हजारों किसानों और मजदूरों के साथ रामलीला मैदान में दिल्ली में होने वाली दिल्ली में हजारों किसानों और मजदूरों के हिसाब से शिरकत करेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button