हरियाणा

रोहतक में RMP डॉक्टर की गोली मारकर कर दी हत्या, हमलावर फरार

सुबह 4 बजे बजे घर का गेट खुलवाकर की फायरिंग

हरियाणा के रोहतक में RMP डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस्माइला 11बी गांव में बदमाशों ने बुधवार सुबह 4 बजे बजे घर का गेट खुलवाकर उस पर फायरिंग की। गोलियां चलने की आवाज सुनकर परिवार के लोग उठे तो डॉक्टर खून से लथपथ जमीन पर पड़ा हुआ था।

मृतक की पहचान आशीष (26) के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार के लोग उसे अस्पताल भी लेकर गए थे लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच की।

परिवार के अनुसार, आशीष मंगलवार रात को घर पर आकर कमरे में सोया था। परिवार के दूसरे सदस्य भी अपने कमरे में सोए हुए थे। बुधवार सुबह 4 बजे किसी व्यक्ति ने घर का गेट खटखटाया। आशीष अपने कमरे से निकलकर मेन गेट के पास गया। उसने जैसे ही दरवाजा खोला तो उसे गोली मार दी। गोली आशीष की छाती के बाएं तरफ दिल पर लगी। इसके बाद वह जमीन पर गिर गया। गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार के लोग जाग गए। वह बाहर आए जो आशीष गिरा हुआ था। जमीन पर खून भी फैला था। चेक करने पर पता चला कि उसे किसी ने गोली मारी है। इसके बाद वह उसे अस्पताल में लेकर गए।परिवार के लोगों ने बताया कि आशीष तीन भाई-बहनों में बड़ा था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। उसका भाई भी अविवाहित है, जबकि बहन शादीशुदा है।

SHO सुलेंद्र सिंह ने बताया कि हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। SFL टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। हत्यारों को पकड़ने के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। अभी तक प्राथमिक जांच में यही आया है कि शायद हमलावर पैदल भागे हैं। उनकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button