अन्य

ना कांग्रेस, ना आप, एनडीए पर करो विश्वास : डॉ. अजय सिंह चौटाला

हिसार में जजपा कार्यालय का उदघाटन करने पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष

एंटिक ट्रुथ | हिसार

कार्यकर्ताओं से अपील, हर गांव में प्रचार कमेटी और हर बूथ पर बूथ योद्धा व बूथ सखी बनाओ
जननायक जनता पार्टी ताऊ देवीलाल के सोच और सिद्धांतों की पार्टी है। पार्टी की नीतियों व कार्यों को हर गांव व हर घर तक पहुंचाने के लिए हर गांव में प्रचार प्रसार की एक टीम बनाओ। चुनाव प्रबंधन के लिए हर बूथ पर एक बूथ योद्धा और एक बूथ सखी तैयार करो। किसानों के बीच जाकर उनको भरोसा दिलाओ कि कांग्रेस और आप नहीं बल्कि जजपा ही उनके हितों की रक्षक थी, है और रहेगी। यह बात जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने हिसार के पुरानी कचहरी क्षेत्र में नवनिर्मित पार्टी कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।
डॉ. अजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस को प्रदेश की जनता बिल्कुल नकार चुकी है। इसलिए आने वाला चुनाव हमारे लिए ‘मिशन 2024-दुष्यन्त’ को सफल बनाने का सुनहरा मौका है। घर-घर पार्टी का प्रचार करते हुए रूठे हुए पुराने लोगों को मनाओ, नए लोगों को पार्टी के साथ जोड़ों और संगठन को मजबूत करो। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जजपा प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने कहा कि हरियाणा में एनडीए दस की दस लोकसभा सीटों पर सबसे मजबूत है इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता पूरे जोश से चुनाव प्रचार अभियान में जुट जाएं।
पार्टी जिलाध्यक्ष अमित बूरा व जिला प्रभारी मा. ताराचंद ने  अपने संबोधन में कहा कि जल्द ही हिसार जिले में बूथ योद्धा और बूथ सखी बनाने का काम पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिसार के सभी सात विधानसभा क्षेत्र में प्रचार टीमें बना कर पार्टी की नीतियों व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व में किये गए जनकल्याणकारी कार्यों का जोर-शोर से प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से राजमल काजल, सुनील मूंड, अजीत ओडीएम, रमेश गोदारा, करण सिंह देपल, सत्यवान बिछपड़ी, वीरेन्द्र चौधरी भोजराज, अनिल बलकिया, तरुण गोयल, सत्यवान कोहाड़, रमेश जाखोद, धर्मपाल एक्सईएन, सुमित्रा मंगाली, चित्रा डाबड़ा, राधिका गोदारा, शिव कुलाना, जितेंद्र भ्याणा, सज्जन लावट, सतपाल पानू, मुंशीराम बैनीवाल, राहुल मक्कड़, राजेश झाझडिय़ा, शगुन भारद्वाज, सुभाष बेरवाल, कैप्टन छाजू राम, राजेन्द्र चहल, रामकुमार भट्ट, सोमबीर श्योराण आदि मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button