अन्य

भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा का प्रांतीय अधिवेशन आयोजित, उल्लेखनीय कार्यों के लिए हिसार शाखा सम्मानित

एंटिक ट्रुथ | हिसार

भारत विकास परिषद की विवेकानंद शाखा को प्रान्त स्तरीय अधिवेशन में 2023-24 में उल्लेखनीय कार्यों के लिए पांच विभिन्न पुरुस्कारों से सम्मानित किया गया। रविवार को चरखी दादरी में आयोजित हुए भाविप के हरियाणा पश्चिम प्रान्त के प्रांतीय अधिवेशन में शाखा को उक्त सम्मान प्रदान किये गए। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए भारत विकास परिषद् विवेकानंद शाखा के अध्यक्ष ऋषिराज बुड़ाकिया ने बताया की प्रांतीय अधिवेशन में शाखा के 26 सदस्यों ने भाग लिया।
ऋषिराज बुड़ाकिया ने बताया की पूरे हरियाणा पश्चिम प्रांत में भारत को जानो प्रतियोगिता में सर्वाधिक विद्यालयों की भागीदारी के लिए शाखा को पुरस्कृत किया गया। शाखा स्तर पर आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में 42 स्कूलों ने भाग लिया था। इसके साथ ही भारत को जानो प्रतियोगिता में सर्वाधिक विद्यार्थियों की प्रतिभागिता के लिए भी शाखा को पुरस्कृत किया गया। भारत को जानो प्रतियोगिता में 8360 बच्चों की प्रतिभागिता के साथ शाखा ने प्रान्त में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
उन्होंने बताया की देशभक्ति के गीतों पर आधारित राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता में सर्वाधिक स्कूलों की भागीदारी भी विवेकानंद शाखा के नाम रही। समूहगान प्रतियोगिता में जहाँ 30 स्कूलों के हिस्सा लेने पर शाखा को पुरस्कृत किया गया वहीँ साल 2024 में पूरे भारत वर्ष में चेतना के स्वर पुस्तिका का द्वितीय सर्वाधिक वितरण भी हिसार की विवेकानंद शाखा के नाम रहा। देश भक्ति के गीतों से ओत-प्रोत पुस्तक चेतना के स्वर को शाखा ने 226 बच्चों तक पहुंचा कर यह स्थान प्राप्त किया।
शाखा अध्यक्ष ने बताया की प्रांतीय अधिवेशन में एक पुरस्कार शाखा की मातृ शक्ति के नाम रहा। उन्होंने बताया की राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सामूहिक ऑनलाइन नृत्य प्रतियोगिता में शाखा की महिलाओं द्वारा प्रस्तुत किये गए नृत्य ने पूरे भारत में प्रथम स्थान प्राप्त किया। भारत विकास परिषद् उत्तर क्षेत्र के अध्यक्ष विनीत गर्ग व पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह द्वारा शाखा की महिलाओं को सम्मानित किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button