अन्य

रात्रि में लगभग 10 बजे पहुंची कांग्रेस संदेश यात्रा, कृष्ण सातरोड़ व उपस्थित भारी जमूह ने किया जोरदार स्वागत

जनसभा में लोगों की भारी उपस्थिति के लिए कांग्रेस नेताओं ने थपथपाई कृष्ण सातरोड़ की पीठ

एंटिक ट्रुथ |  हिसार

कांग्रेस संदेश यात्रा दूसरे दिन अपने आखिरी कार्यक्रम जो कि गांव खरड़-अलीपुर में 5 बजे निर्धारित था उसमें रात्रि लगभग 10 बजे पहुंची। इतनी देर रात्रि पहुंचने पर भी यात्रा की अगुवाई कर रहे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं राष्ट्रीय महासचिव कुमारी सैलजा व राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला का युवा कांग्रेस हरियाणा के उपाध्यक्ष व पूर्व जिला पार्षद कृष्ण सातरोड़ के नेतृत्व में हजारों लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया गया। अत्याधिक धुंध व ठंड में यात्रा के 5 घंटे देरी से पहुंचने पर कांग्रेस नेताओं ने उपस्थित जनसमूह से खेद प्रकट किया तथा युवा कांग्रेस नेता कृष्ण सातरोड़ की पीठ थपथपाई। पार्टी नेताओं ने कृष्ण सातरोड़ को कांग्रेस पार्टी का सच्चा सिपाही बताया जो आधी रात तक इतनी धुंध व ठंड में अपने समर्थकों के साथ डटा हुआ है।

पार्टी नेताओं ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इतनी रात गए भी यहां मौजूद भारी जन समूह इस बात को दर्शाता है कि लोग अब भाजपा से पूरी तरह से दुखी हैं और कांग्रेस पार्टी की ओर उम्मीद की भरी नजरों से देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाला समय आप लोगों का और कांग्रेस पार्टी का है। भाजपा की मनमानी और तानाशाही के दिन अब लदने वाले हैं और आपके समर्थन, प्यार और आशीर्वाद से प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस की बनना निश्चित है।

कांग्रेस युवा प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण सातरोड़ ने कुमारी सैलजा व रणदीप सुरजेवाला व जनसभा में मौजूद सभी लोगों का स्वागत करते हुए आभार जताया। उन्होंने सभी लोगों को इतनी ठंड में देर रात तक रुके रहने पर दिल से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की संदेश यात्रा प्रदेश में सत्ता परिवर्तन का एक संदेश है इस यात्रा से पूरे प्रदेश में माहौल कांग्रेस के पक्ष में होगा।

इस अवसर पर मुख्य रूप से सहरावत खाप प्रधान जयबीर सहरावत, अलीपुर सरपंच सुभाष वाल्मीकि, सातरोड़ सरपंच प्रदीप पूनिया, लाडवा सरपंच रामफल पूनिया, माईयड़ सरपंच विकास, युवा हल्का प्रधान मनोज कोहली, युवा जिला प्रवक्ता नवीन पूनिया, हरीश अत्री, प्रवीन बग्गा, अमित रायपुर एनएसयूआई, अनिल पूनिया लाडवा, युवा नेता सुरेश पंघाल, दीपक नंबरदार भगाना व योगेश नंबरदार लाडवा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button