अन्य

कुलबीर सोहेल को कांग्रेस पार्टी पोलिटिकल अफेयर्स कमेटी हरियाणा का सदस्य बनाए जाने पर लड्डू बांटकर जताई खुशी

कांग्रेस भवन में कुलबीर सोहेल को लड्डू खिलाकर दी बधाई

एंटिक ट्रुथ | हिसार

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कुलबीर सोहेल को कांग्रेस पार्टी हरियाणा पोलिटिकल अफेयर्स कमेटी का सदस्य बनाए जाने पर आज कांग्रेस भवन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजेश संदलाना व अन्य कांग्रेसी नेताओं ने लड्डू बांटकर खुशी जताई। राजेश संदलाना व अन्य नेताओं ने कुलबीर सोहेल का मुंह मीठा करवाकर उन्हें बधाई दी। संदलाना ने उनकी नियुक्ति पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला, किरण चौधरी व कुमारी सैलजा का आभार जताते हुए कहा कि कुलबीर सोहेल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और एक योग्य व जिम्मेवार नेता को उन्होंने यह जिम्मेवारी सौंपी है।

संदलाना ने कहा कि कांग्रेस की संदेश यात्रा से पूरे प्रदेश में राजनीतिक माहौल कांग्रेस के पक्ष में हुआ है। इसके अलावा राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को भी लोगों का भारी आशीर्वाद मिल रहा है। देश व प्रदेश में कांग्रेस का सत्ता में आना तय है। इस अवसर पर राजेश संदलाना के अलावा  ओ.बी.सी.उपाध्यक्ष सुभाष वर्मा, सतीश जोली, राजेन्द्र बालियान, एनएसयूआई अध्यक्ष सुखी, उपाध्यक्ष आर्यन, सत्यवान भ्यान, निशांत पूनिया,जय सिंह पंघाल, कार्यालय सचिव अनिल बिश्नोई इत्यादि ने भी कुलबीर सोहेल को बधाई दी व उनकी नियुक्ति पर खुशी जताई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button