चंडीगढ़दिल्लीपंजाबहरियाणा

किसानों के दिल्ली कूच से ट्रैफिक डायवर्ट, हरियाणा-पंजाब, चंडीगढ़ और दिल्ली के लिए नए मार्ग निर्धारित

दिल्ली कूच से पहले हरियाणा और पंजाब के शंभू, खनौरी समेत सभी बॉर्डर सील

संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के 13 फरवरी को दिल्ली कूच से पहले हरियाणा और पंजाब के शंभू, खनौरी समेत सभी बॉर्डर सील कर दिए गए हैं। वहीं सिंघु और टिकरी बॉर्डर पर भी सीमेंट के बैरिकेड लगा दिए गए हैं। पंजाब से आने वाले किसानों को रोकने के लिए अंबाला के शंभू बॉर्डर और फतेहाबाद में बैरिकेड्स और लोहे की कीलें लगा दी गई हैं।हरियाणा के 7 जिलों में आज (रविवार) सुबह 6 बजे से मोबाइल इंटरनेट, डोंगल और बल्क SMS बंद कर दिए गए हैं। यह रोक अंबाला, हिसार, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, फतेहाबाद और पुलिस जिला डबवाली समेत सिरसा जिले रहेगी। यह आदेश 13 फरवरी की रात 12 बजे तक लागू रहेंगे।

हरियाणा के सोनीपत, झज्जर, पंचकूला, अंबाला, कैथल, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद और जींद समेत 12 जिलों में धारा 144 लागू की गई है। इसके साथ पंजाब और दिल्ली के रूट भी डायवर्ट कर दिए गए हैं। केंद्र सरकार ने पैरामिलिट्री की 64 कंपनियों को हरियाणा भेज दिया है। जिनमें BSF और CRPF के जवान भी शामिल हैं।

किसानों आंदोलन से जुड़े अपडेट्स..

  • दिल्ली के गाजीपुर से सटे बॉर्डर के इलाके में दिल्ली पुलिस ने धारा 144 लगा दी है। यहां से यूपी के किसान एंट्री कर सकते हैं।
  • सोनीपत में पेट्रोल पंप संचालकों को DC ने आदेश दिए कि किसी भी ट्रैक्टर में 10 लीटर से ज्यादा डीजल न डालें।
  • पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर 8 CCTV कैमरे लगाए जा रहे हैं। जिनकी रेंज 40 मीटर है। इनकी डायरेक्शन पंजाब की तरफ होगी।
  • किसानों को रोकने के लिए BSF ने भी मोर्चा संभाल लिया है। शंभू बॉर्डर पर लोहे की कीलें जड़ने के साथ-साथ कंटीली तारें लगा दी गई है।
  • हरियाणा में SKM नेता जगजीत डल्लेवाल और किसान-मजदूर मोर्चा के सरवण सिंह पंधेर ने नेटबंदी पर सवाल उठाते हुए कहा कि किसानों को उकसाया जा रहा है।
  • केंद्र सरकार और किसान संगठनों के बीच चंडीगढ़ में 12 फरवरी शाम 5 बजे दोबारा बैठक होगी। इसमें केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल और नित्यानंद राय शामिल होंगे।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button