राजनीतिहरियाणा

पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा का राहुल को PM बनाने का आह्वान

सैलजा बोलीं- जो डर गया, समझो मर गया, किरण ने कहा कि कोई डर नहीं है।

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा की कांग्रेस संदेश यात्रा का आज हिसार से आगाज हुआ। नई सब्जी मंडी में कार्यक्रम में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी है। कुमारी सैलजा और विधायक किरण चौधरी कार्यक्रम में पहुंची, लेकिन कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला यहां नहीं पहुंचे। यात्रा हिसार से शुरू होकर प्रदेश के सभी 10 लोकसभा क्षेत्र को कवर करेगी। पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन भी कार्यक्रम में पहुंचे हैं।

कुमारी सैलजा ने कहा कि हम सब को संघर्ष करने की आदत है, संघर्ष करेंगे और जीतेंगे। जो डर गया वह समझो मर गया। संघर्ष से नहीं डरना है। आज जरूरत है अपने अस्तित्व को बचाने की। अपनी आवाज उठाने की, राजनीति बदलने की। उन्होंने लोगों से पूछा कि क्या बदलाव की व्यवस्था में आप सब साथ दोगे। लोगों ने इस पर नारे लगाए।

सैलजा ने कहा कि कम उम्र में राजनीति शुरू की, राजनीति का मतलब संघर्ष करना है, आप यहां संघर्ष में साथ देने के लिए आए हैं, आप उम्मीद लेकर आए हो। आपके दिल में एक उम्मीद है। अच्छा समय आने वाला है, कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी और राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे। हरियाणा में बदलाव होगा। 2 दिन बाद भिवानी में जाना है। हर जगह हम बात करेंगे। आज हिसार में आपको विश्वास दिलाती हूं कभी भी हरियाणा और हिसार वासियों का सिर नहीं झुकने दूंगी।

राहुल के दिल में दर्द- सैलजा

कुमारी सैलजा ने कहा कि राहुल गांधी को पीएम बनाना है। क्यों कि उनके दिल में दर्द है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था सबके खाते में15-15 लाख आएंगे। प्रधानमंत्री ताे झूठ बोल नहीं सकते हैं। यह हमारी बहनें ही रुपए छिपाकर बैठी हैं। बहनों ने बैंकों में खाते भी खुलवा लिए थे। उन्होंने कहा कि आज राहुल गांधी व खड़गे ही लोगों की आवाज उठा रहे हैं। अभी समय आएगा, मुंह तोड़ जवाब देना है।

सैलजा ने कहा कि किसान 1 साल से धरने पर बैठा रहा। गरीब मजदूर PPP के लिए चक्कर काट रहा है। मौजूदा सरकार में घोटाले पर घोटाले हो रहे हैं, प्रॉपर्टी घोटाला, रजिस्ट्री घोटाला, शराब का घोटाला हुआ। कोई नहीं पकड़ा गया।

कुमारी सैलजा लोगों को संबोधित कर रही हैं। सैलजा ने आरंभ में कहा कि किरण रिश्ते में मेरी भाभी हैं, मुझे बहन की तरह रखती है। मेरे पिता के घर दिल्ली में किरण और सुरेंद्र की शादी हुई थी। वे आज चौ बंसीलाल की विरासत संभाल रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाना है। उन्होंने अंबाला से 9 में से 4 टिकट महिला कैंडिडेट की दी थी।

किसे से डरने घबराने की जरूरत नहीं- किरण चौधरी

इससे पहले कार्यक्रम में विधायक किरण चौधरी ने कहा कि मेरी प्यारी छोटी बहन सैलजा बहुत ही जुझारू, कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और कंधे से कंधा मिला कर चलनी वाली जुबान की पक्की दृढ़ संकल्प वाली है। सैलजा हरियाणा के अंदर सबसे ज्यादा ऊर्जावान है। उन्होंने कहा कि किसी से डरने और घबराने की जरूरत नहीं है

किरण ने कहा कि हमारी यह शुरुआत हरियाणा के अंदर एक नया इतिहास रचेगी। आपकी आवाज उठाने के लिए यह शुरुआत है। ये मेरा वादा है हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी। डरना मत, तुम्हारी सरकार में भागेदारी होगी। सैलजा और मैं कभी भी पीछे हटने वाले नहीं हैं। हम कांग्रेस के समर्पित सिपाही हैं।

कांग्रेस नेता मुकेश सैनी ने बताया कि सब्जी मंडी में सभा होने के बाद यात्रा एयरपोर्ट चौक, सिरसा चुंगी से होते हुए कांग्रेस भवन पहुंचेगी। यहां पर यात्रा का स्वागत होगा। इसके बाद लघु सचिवालय, आजाद नगर स्वागत के बाद चौधरीवास में सभा होगी। यात्रा का समापन मंगाली में होगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button