धर्म कर्मराशिफल

4 दिसंबर 2023, सोमवार का राशिफल

राशि वालों को उपलब्धियां मिलने की संभावना है

4 दिसंबर, सोमवार को मिथुन राशि वालों के कार्यक्षेत्र में रुका हुआ खास काम पूरा होगा। कर्क राशि के लोगों को किस्मत का साथ मिल सकता है। सिंह राशि वालों को उपलब्धियां मिलने की संभावना है। इनकम में भी सुधार होगा।

शेयर मार्केट से जुड़े वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए अच्छा दिन है। धनु राशि वालों को सरकारी नौकरी में मन मुताबिक जिम्मेदारी मिल सकती है। मीन राशि वालों की इनकम में सुधार होने के योग हैं। वहीं, वृष राशि वालों को बिजनेस में नुकसान होने की आशंका है। तुला राशि के लोग उधार लेनदेन न करें। कुंभ राशि वालों के बिजनेस में रुकावट रहेंगी। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए सामान्य दिन रहेगा।

मेष – पॉजिटिव- मेहनत के हिसाब से नतीजे चाहते हैं, तो रूटीन में सुधार करना जरूरी है। अपने किसी भी महत्वपूर्ण कार्य में घर के वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग अवश्य लें। उनकी उचित सलाह से आपको अवश्य ही सफलता प्राप्त होगी। तथा हास-परिहास और मनोरंजन में भी समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- गैर जरूरी खर्चे परेशान कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में अधिक से अधिक ध्यान देने की जरूरत है। प्रतिकूल परिस्थितियों में क्रोध व जल्दबाजी करना आपके बनते कार्यों को बिगाड़ सकते हैं। बेहतर होगा कि अपनी उर्जा का सकारात्मक उपयोग करें। संतान की पढ़ाई में अपना सहयोग अवश्य दें।
व्यवसाय- ब्यूटी और मीडिया से जुड़े बिजनेस में नए मौके मिलेंगे। नौकरी या बिजनेस में चल रहा विवाद खत्म होगा। वे लोग काम के प्रति पूर्ण रूप से अपना ध्यान केंद्रित रखेंगे। ऑफिस में चल रही राजनीति जैसी गतिविधियों से खुद को दूर ही रखें।
लव- आपसी सामंजस्य से पारिवारिक सुख शांति बनी रहेगी। किसी पुराने मित्र के मिलने से मधुर यादें ताजा होंगी।
स्वास्थ्य- पॉल्यूशन अथवा भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने की वजह से त्वचा संबंधी एलर्जी रह सकती हैं। हाइजीनिक रहे और खानपान का ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 7

वृष – पॉजिटिव- घर के रखरखाव अथवा नवीनीकरण हेतु कुछ योजनाएं बनेंगी और जल्दी ही काम भी शुरू होगा। युवा वर्ग को अपने करियर से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। घर में निकट संबंधियों की आवाजाही भी रहेगी।
नेगेटिव- अपने महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता पर रखें, तथा दूसरों से सलाह लेने की बजाय खुद के निर्णय पर ही भरोसा करें। आपकी लापरवाही की वजह से कुछ बनते हुए कार्य में रूकावट आ सकती हैं। इस समय किसी भी तरह की आवाजाही करना उचित नहीं है।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में अपनी उपस्थिति और निगरानी अनिवार्य रखें। नुकसान होने की आशंका है। कर्मचारियों की लापरवाही से कोई ऑडर कैंसिल हो सकता है। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग बना रहेगा।
लव- पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य रहेगा। प्रेम संबंधों को परिवार जनों द्वारा विवाह संबंधी अनुमति मिल सकती है।
स्वास्थ्य- कब्ज, गैस आदि जैसी समस्या से राहत पाने के लिए अपनी दिनचर्या और खानपान को व्यवस्थित रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2

मिथुन – पॉजिटिव- आज अत्यधिक जिम्मेदारियां और दौड़धूप की स्थिति बनी रहेगी। परंतु मिलने वाली सफलता आपकी थकान को दूर भी कर देगी। अनुभवी लोगों के साथ समय व्यतीत करने से कुछ बेहतर सीखने को भी मिलेगा। युवाओं को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में बेहतर परिणाम मिलने वाला है।
नेगेटिव- अत्यधिक व्यस्तता की वजह से अपने महत्वपूर्ण कार्यों को ही प्राथमिकता पर रखें। फाइनेंस संबंधी कोई भी कार्य आज स्थगित रखना ही बेहतर है। किसी के साथ भी वाद-विवाद में ना उलझे, पुराने झगड़े दोबारा उभर सकते हैं।
व्यवसाय- कार्य स्थल पर पिछले काफी समय से अटका हुआ कोई महत्वपूर्ण कार्य किसी की मदद से हल हो जाएगा। प्रॉपर्टी से संबंधित उचित डील भी हो सकती है। परंतु ज्यादा मुनाफे की उम्मीद ना करें। सरकारी नौकरी में ट्रांसफर के लिए चल रहे प्रयासों में आज कोई उम्मीद नजर आएगी।
लव- घर के सभी सदस्यों के आपसी सामंजस्य से व्यवस्था सुखद और शांति पूर्ण रहेगी। प्रेमी-प्रेमिका एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करे। तथा कुछ समय एक साथ जरूर व्यतीत करें।
स्वास्थ्य- किसी नजदीकी संबंधी के स्वास्थ्य में सुधार होने से चिंता दूर होगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 1

कर्क – पॉजिटिव- भाग्योदय दायक समय है। कोई ईश्वरीय शक्ति का आशीर्वाद आपको प्राप्त हो रहा है। आपकी कार्यकुशलता व क्षमता की सराहना होगी। संबंधियों तथा पड़ोसियों के साथ गेट-टूगेदर करने का अवसर बनेगा। रचनात्मक कार्य में भी समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- युवा वर्ग ध्यान रखें कि बनते कार्यों में कुछ व्यवधान भी आ सकते हैं। समय बहुत ही सूझबूझ से व्यतीत करने का है। घर के किसी सदस्य के वैवाहिक जीवन को लेकर कुछ परेशानी उत्पन्न हो सकती है। जिसकी वजह से परिवार में कुछ तनाव रह सकता है।
व्यवसाय- कारोबार में बहुत अधिक व्यस्तता रहेगी लेकिन साथ ही इस समय मेहनत अधिक और परिणाम कम मिलने जैसी स्थिति भी बन रही हैं। इस दौरान अपनी कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव लाने जैसी योजना पर विचार करें। यह बदलाव भविष्य के लिए फायदेमंद रहेंगे।
लव- पारिवारिक सदस्यों तथा जीवनसाथी का परिवार की देखभाल के प्रति पूरा सहयोग रहेगा। प्रेम संबंध में मर्यादित बने रहेंगे।
स्वास्थ्य- तनाव और थकान की स्थिति को अपने ऊपर हावी न होने दें। प्रकृति के निकट रहना आपको स्फूर्ति प्रदान करेगा।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 5

सिंह – पॉजिटिव- आज कई तरह के उपलब्धियां मिलने की संभावना है। परंतु कोई भी काम करने से पहले उसके बारे में गहराई से जानकारी अवश्य ले। इससे आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से अंजाम दे पाएंगे। सामाजिक तथा पारिवारिक गतिविधियों में सुखद समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- कुछ नकारात्मक प्रवृत्ति के लोग व्यवधान भी डालने का प्रयास करेंगे। बहुत ही सावधानी अपने कार्यों को अंजाम देते जाएं। धैर्य और संयम बनाए रखें। अपनी व्यक्तिगत बातों को किसी के भी समक्ष जाहिर ना करें, वरन् आपका ही नुकसान होगा।
व्यवसाय- व्यक्तिगत तथा पारिवारिक व्यस्तता की वजह से कार्यस्थल पर अधिक समय नहीं दे पाएंगे परंतु अधिकतर कार्य घर से ही फोन के माध्यम से संपन्न हो जाएंगे। आय की स्थिति उत्तम बनी रहेगी। नौकरीपेशा लोग अभी ट्रांसफर के लिए प्रयास ना करें।
लव- घर परिवार में खुशी भरा माहौल रहेगा। लव पार्टनर के साथ मनोरंजक समय व्यतीत होगा।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम की वजह से सावधानी बरतना जरूरी है। पेट से संबंधित समस्याएं बढ़ सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 8

कन्या – पॉजिटिव- आज आपका कोई मन मुताबिक कार्य पूरा होने से मानसिक सुकून रहेगा। पारिवारिक और व्यवसायिक गतिविधियों में उचित सामंजस्य भी रहेगा। कुछ समय एकांत में अथवा किसी आध्यात्मिक गतिविधि में भी अवश्य व्यतीत करें। इससे कार्य क्षमता और अधिक बेहतर होगी।
नेगेटिव- कोई भी नकारात्मक स्थिति बनने पर शांतिपूर्ण तरीके से समस्या का समाधान निकालने का प्रयास करें, इससे संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप अपने व्यक्तिगत दिनचर्या पर ना होने दें। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों को स्थगित रखने बेहतर रहेगा।
व्यवसाय- व्यवसायिक कार्य प्रणाली में कुछ नवीनीकरण करने की जरूरत है। यह समय मीडिया तथा ऑनलाइन कार्यों को ज्यादा से ज्यादा समझने का प्रयास करें। भविष्य में इस जानकारी का उचित लाभ मिलेगा। सरकारी नौकरी में आज भी व्यस्तता रहेगी।
लव- पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य रहेगा, जिस घर में भी सुकून भरा माहौल बना रहेगा। प्रेम प्रसंगों में किसी गलतफहमी की वजह से दूरी आ सकती है।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर तथा डायबिटिज से परेशान लोग अपना विशेष ध्यान रखें। अनियमित जांच अवश्य करवाएं।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 2

तुला – पॉजिटिव- उपस्थित दिनचर्या रहेगी और कलात्मक तथा रुचि पूर्ण कार्यों में विशेष समय व्यतीत होगा। और आप अपने आप को बहुत ही ऊर्जावान महसूस करेंगे। किसी पारिवारिक सदस्य के विवाह से संबंधित रिश्ता आ सकता है। कहीं से पैसा भी मिलने की स्थिति बन रही है।
नेगेटिव- लेनदेन संबंधी कार्यों के प्रति एकाग्रता रखना जरूरी है। लापरवाही की वजह से कुछ काम बनते बनते बीच में ही रुक सकते हैं। घर के सदस्यों के कार्यों में ज्यादा रोक-टोक करना भी उनके लिए दिक्कतें उत्पन्न कर सकता है। अपनी भावनाओं पर काबू रखें।
व्यवसाय- व्यवसाय से संबंधित किसी भी नए कार्य में आज दिलचस्पी ना ले। क्योंकि उचित समय ना देने की वजह से दिक्कतें आएंगी। मीडिया, आर्ट, कंप्यूटर संबंधी बिजनेस में फायदा हो सकता है। इस समय किसी भी तरह की उधारी अथवा लेन-देन ना करें।
लव- दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। तथा घर परिवार का वातावरण भी सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। विवाहेत्तर प्रेम संबंधों से दूरी बनाकर रखें।
स्वास्थ्य- वर्तमान वातावरण से अपना बचाव रखना आवश्यक है। पॉल्यूशन और भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक – पॉजिटिव- आज अचानक ही कुछ सुखद परिस्थितियां बनेगी। कुछ खास अथवा राजनीतिक लोगों से मुलाकात के भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होगी। इस समय किसी पॉलिसी आदि में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो तुरंत निर्णय ले। समय अनुकूल है।
नेगेटिव- ज्यादा सोच-विचार करने में परिस्थितियां हाथ से निकल भी जाती हैं। इसलिए तुरंत निर्णय लेने का प्रयास करें। अपने वर्तमान समय पर पुरानी नकारात्मक बातों को हावी ना होने दें, इससे आपके मनोबल में कमी आएगी और जिसका असर आपसी संबंधों पर भी पड़ेगा।
व्यवसाय- कारोबार में नई गतिविधि के संदर्भ में योजनाएं बनेंगी। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए अच्छा दिन है। आज किसी भी प्रकार का लोन या उधार लेने संबंधी कोई भी कार्य ना करें। नौकरी में परिवर्तन की संभावना है जो कि मन मुताबिक रहेगी।
लव- पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर नोकझोंक हो सकती है। प्रेम संबंधों को विवाह में परिणित होने के योग बन रहे हैं।
स्वास्थ्य- मौसम की वजह से कुछ आलस और थकान जैसी स्थिति बनी रहेगी। व्यायाम और योगा को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2

धनु – पॉजिटिव– पिछले कुछ समय से रिश्तेदारों अथवा पड़ोसियों के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। आज आप हर काम को व्यवस्थित तरीके से पूरा करने की कोशिश करेंगे, और कामयाब भी होंगे। आपके अंदर आत्मिक शांति व्याप्त रहेगी।
नेगेटिव- अनावश्यक खर्च बढ़ेंगे लेकिन आय की स्थिति कुछ मध्यम रहेगी, जिसकी वजह से मन परेशान रहेगा। ध्यान रखें कि गुस्से व जिद जैसी नकारात्मक बातों की वजह से आपके कुछ कार्य बिगड़ सकते हैं। विद्यार्थी अपनी किसी विषय को लेकर चल दिक्कत दूर करने में किसी टीचर की मदद जरूर लें।
व्यवसाय- अपनी व्यवसायिक कार्यप्रणाली में बदलाव संबंधी योजनाओं पर भली-भांति विचार विमर्श करें। पारिवारिक गतिविधियों से जुड़े व्यवसाय अभी कुछ मंद रहेंगे। अभी की गई मेहनत के परिणाम निकट भविष्य में सफलता दायक रहेंगे। सरकारी नौकरी में मन मुताबिक जिम्मेदारी मिल सकती है।
लव- पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेंगी और संबंधों में मिठास भी बनी रहेगी। घर में अचानक ही मित्रों का आगमन होगा।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम की वजह से शरीर में दर्द व हल्के बुखार जैसी स्थिति रह सकती है। मौसम से अपना बचाव रखना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 4

मकर – पॉजिटिव- दिल की बजाय दिमाग से निर्णय ले और प्रैक्टिकल बने। इससे आप बुद्धिमत्ता व होशियारी से सभी काम में पाएंगे। विद्यार्थी वर्ग भी व्यर्थ की बातों से ध्यान हटाकर अपने अध्ययन के प्रति जागृत रहेंगे। रिश्तेदारों से चल रहे किसी पुराने मतभेद का निपटारा भी हो जाएगा।
नेगेटिव- समय अनुसार अपने व्यवहार और कार्य प्रणाली में बदलाव लाना बहुत जरूरी है। अपनी भावुक और उदारता की अधिकता पर विजय हासिल करें। क्योंकि इन आदतों की वजह से आप अपना ही नुकसान कर बैठेंगे। नया निवेश करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर ले।
व्यवसाय- व्यवसायिक क्षेत्र में बहुत अधिक मेहनत व परिश्रम की आवश्यकता है। हालांकि आपको मनोनुकूल परिणाम भी मिलेंगे। राजनीति तथा महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क बनेंगे। परंतु नई पार्टियों से व्यवहार करते समय सावधानी बरतना आवश्यक है। अनुचित कार्यों से दूर रहें।
लव- पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। प्रेम प्रसंगों में गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। और इसका असर आपके करियर पर भी पड़ेगा।
स्वास्थ्य- दिनचर्या और खानपान में प्रतिकूलता की वजह से हड्डियों व जोड़ों में दर्द जैसी समस्या रहेगी। वर्तमान मौसम से अपना बचाव करें।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 9

कुंभ – पॉजिटिव- आपके प्रयासों से दूरदराज के संबंधियों और मित्रों के साथ पुनः संबंध स्थापित होंगे और आपसी प्रेम प्यार भी बढ़ेगा। कोई कोर्ट केस संबंधी कार्यवाही चल रही है तो उसका फैसला आपके पक्ष में होने की संभावना है। इसलिए अपने पक्षों को मजबूत करके रखें।
नेगेटिव- वर्तमान समय की मांग है, कि खुद को व्यवहारिक रखें। अपने काम पर ही ध्यान दें तथा दूसरों के काम में हस्तक्षेप ना रखें, और ना ही बिन मांगे सलाह दे। किसी पड़ोसी या बाहरी व्यक्ति के साथ कहासुनी हो सकती हैं। बच्चों की समस्याओं के समाधान में भी कुछ समय अवश्य लगाएं।
व्यवसाय- बिजनेस के कामों में रुकावट बनी रहेगी, लेकिन फिर भी गतिविधियों में कुछ सुधार अवश्य आएगा। महिलाएं कारोबारी महिलाएं इस समय बेहतरीन मुनाफा कमाने वाली है। नौकरीपेशा लोगों को अपना काम बेहतरीन तरीके से पूरा करने के लिए एक्स्ट्रा समय देना पड़ सकता है।
लव- विवाहित जीवन खुशनुमा बना रहेगा। तथा कोई पारिवारिक महत्वपूर्ण कार्य भी आपके मार्गदर्शन में संपन्न होगा।
स्वास्थ्य- जंक फूड के सेवन की अधिकता की वजह से स्वास्थ्य कुछ खराब रह सकता है। बाहर के खाने-पीने की चीजों से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 1

मीन – पॉजिटिव- आज किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मिलने का मौका मिले तो उसे तुरंत हासिल करें। यह मुलाकात आपके व्यक्तित्व में भी निखार लाएगी। परिवार के साथ मनोरंजन तथा शॉपिंग आदि में बेहतरीन समय व्यतीत होगा। कोर्ट केस संबंधी मामलों में सफलता मिलने के आसार हैं।
नेगेटिव- अपने विरोधियों की गतिविधियों को लापरवाही में ना लें। जलन की भावना से कोई आपको नुकसान पहुंचाने की भी कोशिश कर सकता है। निवेश संबंधी कार्यों को अभी टालने में ही भलाई है। पड़ोसियों के साथ किसी भी तरह के वाद-विवाद में ना पड़े।
व्यवसाय- कारोबार को लेकर किसी अनुभवी की सलाह और मार्गदर्शन मिले तो उस पर जरूर अमल करें। व्यवसाय में धन संबंधी मामलों और योजनाओं को कार्य रूप देने का उत्तम समय है। आय की स्थिति में सुधार आएगा। नौकरी में कुछ समस्याएं रह सकती हैं।
लव- घर के माहौल को अनुशासित तथा खुशनुमा बनाकर रखने में जीवनसाथी तथा परिवारजनों का पूर्ण सहयोग रहेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं को समझना जरूरी है।
स्वास्थ्य- तनाव और अत्यधिक व्यस्तता की वजह से शुगर लेवल बढ़ सकता है। अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 8

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button