धर्म कर्मराशिफल

16 दिसंबर 2023,शनिवार का राशिफल

सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल

शनिवार, 16 दिसंबर को सूर्य धनु राशि में प्रवेश कर रहा है। इसे धनु संक्रांति कहते हैं। इस दिन पूजा-पाठ के साथ ही दान-पुण्य करने की परंपरा है। शनिवार की सुबह 9.15 बजे तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होने से राक्षस नाम का अशुभ योग बन रहा है। इसके बाद श्रवण नक्षत्र होने से स्थिर नाम का शुभ योग बनेगा।

मेषः

पॉजिटिव– आज आप दिनचर्या में कुछ सकारात्मक बदलाव महसूस करेंगे। कोई अनुभव आपके लिए ही फायदेमंद रहेगा और विपरीत परिस्थिति में उचित हल भी मिलेगा। युवाओं को करियर से संबंधित कोई उपलब्धि मिलने की उम्मीद है।

नेगेटिव– सिर्फ ये ध्यान रखना है कि किसी भी विपरीत परिस्थिति में घबराने की बजाय समाधान निकालें। भाइयों और अन्य रिश्तेदारों के साथ तालमेल कमजोर रहेगा। दूसरों को सलाह देने के बजाय अपने व्यवहार का अवलोकन करें। इससे आप कोई निर्णय लेने में सहज महसूस करेंगे।

व्यवसाय– कारोबार में कार्यप्रणाली और आंतरिक व्यवस्था में जो परिवर्तन किए हैं, उनके उचित परिणाम हासिल होने वाले हैं। नौकरीपेशा व्यक्तियों को अपने बॉस के सहयोग से सफलता मिलेगी।

लव– घर में व्यवस्थित माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह में बदलने में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। समय के साथ परिस्थितियां आपके पक्ष में हो जाएंगी।

स्वास्थ्य- योगा, व्यायाम जैसी गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान दें। असंतुलित दिनचर्या की वजह से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं।

भाग्यशाली रंग– हरा

भाग्यशाली अंक– 8

वृषः

पॉजिटिव– लाभदायक स्थिति बनी हुई है। नई-नई योजनाओं और कार्यों के लिए आपकी रूचि बढ़ेगी। उन्नति के नए आयाम भी प्राप्त होंगे। संबंधियों के साथ में मुलाकात का दौर रहेगा। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

नेगेटिव– अपने विशेष कार्य में कुछ व्यवधान आने से आत्मविश्वास डगमगा सकता है। आलस को अपने ऊपर हावी न होने दें और अपने कार्य पर अधिक ध्यान दें। इसके लिए योगा और मेडिटेशन का सहारा लें।

व्यवसाय– व्यवसायिक स्थल पर अपने सहयोगियों और कर्मचारियों का सहयोग बना रहेगा। लापरवाहियों और व्यर्थ गतिविधियों में अपना समय नष्ट न करें। अपने कार्यों पर ध्यान दें। ऑफिस के काम में छोटी सी लापरवाही की वजह से तनाव रह सकता है।

लव– स्वभाव में गंभीरता लाएं। परिवार के लिए अपने दायित्व को समझें। प्रेमी से मुलाकात के अवसर मिलेंगे।

स्वास्थ्य– स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। चिंता करने की जरूरत नहीं है। सिर्फ मौसम के अनुकूल अपनी दिनचर्या रखें।

भाग्यशाली रंग– सफेद

भाग्यशाली अंक– 9

मिथुनः

पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल है। कामकाज और परिवार के बीच उचित सामंजस्य बना रहेगा। सभी काम सहज तरीके से होते जाएंगे। सामाजिक गतिविधियों में रुचि रखने से संपर्क बढ़ेगा। संतान से संबंधित शुभ समाचार मिल सकता है।

नेगेटिव– दूसरों की काम का बिना सोचे-समझे अनुसरण करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। कहीं भी निवेश करने से पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। घर अथवा वाहन की देखभाल संबंधी कार्यों में खर्चों की अधिकता रहेगी।

व्यवसाय– कामकाज में बाहरी लोगों के हस्तक्षेप से आपकी कार्य क्षमता में कुछ कमी रह सकती है, हालांकि इसका नकारात्मक असर आपकी आर्थिक स्थिति पर नहीं पड़ेगा। किसी बड़े अधिकारी से मुलाकात आपके लिए लाभदायक रहेगी।

लव– घर के किसी सदस्य को लेकर सुखद समाचार मिलने से प्रसन्नता रहेगी। प्रेम संबंध विवाह में परिणित होने के अवसर बन रहे हैं।

स्वास्थ्य- हार्ट डिजीज और डायबिटिक लोग अपने स्वास्थ्य के लिए सजग रहें। नियमित चेकअप भी करवाएं।

भाग्यशाली रंग– बादामी

भाग्यशाली अंक– 2

कर्कः

पॉजिटिव– घर और व्यवसाय में परिवर्तन संबंधी योजना बन रही है तो वास्तु के नियमों का पालन करें। ऐसा करना लाभदायक रहेगा। प्लानिंग से काम करना और सकारात्मक सोच आपको नई दिशा प्रदान करेगी।

नेगेटिव– आपकी जिद की वजह से कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं, इसलिए वक्त के अनुसार अपने स्वभाव में लचीलापन लाएं। ज्यादा सोच-विचार करने से मौके हाथ से निकल सकते हैं।

व्यवसाय– कारोबार में उतार-चढ़ाव जैसी स्थिति रहेगी। व्यवस्था बनाए रखने में कुछ दिक्कत रहेगी। इसलिए सहयोगियों और घर के अनुभवी व्यक्तियों के निर्णयों को प्राथमिकता दें। अपनी फाइल्स और डाक्यूमेंट्स व्यवस्थित रखें। नौकरीपेशा व्यक्ति मनचाहा प्रोजेक्ट प्राप्त करेंगे।

लव– पति-पत्नी के आपसी सामंजस्य से घर का माहौल खुशनुमा हो जाएगा।

स्वास्थ्य– ज्यादा सोच-विचार करने और तनाव लेने से सिरदर्द हो सकता है। भावुक के बजाय प्रैक्टिकल बनें।

भाग्यशाली रंग– केसरिया

भाग्यशाली अंक– 9

सिंहः

पॉजिटिव– व्यवस्थित दिनचर्या और कार्यप्रणाली से रुकावटें दूर होंगी। उबाऊ दिनचर्या से राहत पाने के लिए अपने रुचि पूर्ण कार्यों में समय व्यतीत करें। वाहन खरीदने की भी योजना बन सकती है।

नेगेटिव– युवा ध्यान रखें कि ये समय सकारात्मक होकर अपने कार्यों को अंजाम देने का है। व्यर्थ की बातों में अपना समय बर्बाद न करें। एकाग्रता के लिए मेडिटेशन और योगा का सहारा लें। व्यवस्थित बजट रखें।

व्यवसाय– कारोबारी मामलों में सुधार आएगा। जरूरत के अनुसार आर्डर मिल सकते हैं। आय की स्थिति मध्यम रहेगी। किसी गैर कानूनी काम में रुचि लेना आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। सरकारी नौकरी में कोई खास अथॉरिटी मिल सकती है।

लव– पारिवारिक सदस्यों के साथ तालमेल बनाए रखने से मधुरता बनी रहेगी। बाहरी लोगों के साथ लेन-देन करते समय मर्यादा का ध्यान अवश्य रखें।

स्वास्थ्य– कुछ समय प्रकृति के साथ व्यतीत करें। प्रसन्नता रहेगी।

भाग्यशाली रंग– क्रीम

भाग्यशाली अंक– 2

कन्याः

पॉजिटिव– दिनचर्या में बदलाव आएगा। घर और व्यवसाय में सामंजस्य बना रहेगा। महत्वपूर्ण लोगों के साथ संपर्क बनेंगे जो कि फायदेमंद साबित होंगे। नजदीकी यात्रा भी संभव है जो कि लाभदायक रहेगी।

नेगेटिव– संतान की चिंता रहेगी। इस समय अपनी कमियों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। गुस्सा और जिद्दी स्वभाव न बचें। इस समय आय में कमी और खर्चों की अधिकता की वजह से परेशानी रहेगी।

व्यवसाय– व्यवसाय को लेकर कुछ खास योजनाएं बनेंगी और उनके सकारात्मक परिणाम भी मिलेंगे। हिम्मत बनाए रखें। अपनी कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव लाएं। सरकारी सेवारत लोगों को अतिरिक्त कार्यभार संभालना पड़ सकता है।

लव– पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। विद्यार्थियों के प्रेम संबंध आपकी तरक्की में बाधक बनेंगे।

स्वास्थ्य- थकान और तनाव की वजह से शारीरिक कमजोरी रहेगी। कुछ समय प्रकृति के समीप व्यतीत करें और मेडिटेशन भी करें।

भाग्यशाली रंग– सफेद

भाग्यशाली अंक– 7

तुलाः

पॉजिटिव– अगर प्रॉपर्टी संबंधी कोई वाद-विवाद चल रहा है तो उसे सुलझाने का उचित समय है। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। विद्यार्थियों को शिक्षा व करियर से संबंधित समस्याओं का हल मिलने से राहत मिलेगी।

नेगेटिव– अगर कोई विपरीत स्थिति बने तो गुस्से से बचें। आर्थिक मामलों में सोच-विचार कर निर्णय लें। संबंधों में मधुरता रखें। अति आत्मविश्वास आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।

व्यवसाय– कारोबारी मामलों को लेकर ये समय संयम बनाकर रखने का है। उधार दिया हुआ पैसा या पेमेंट कलेक्ट करने के लिए भी दिन उत्तम है। नौकरीपेशा व्यक्तियों को अचानक यात्रा का आर्डर आ सकता है।

लव– पारिवारिक सदस्यों के बीच आपसी सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों में नकारात्मक बातों से दूरियां आ सकती हैं।

स्वास्थ्य– अपने खान-पान पर ध्यान दें, गरिष्ठ भोजन से परहेज करें। सिर दर्द की वजह से दिनचर्या बिगड़ सकती है।

भाग्यशाली रंग– आसमानी

भाग्यशाली अंक– 4

वृश्चिकः

पॉजिटिव– पिछले कुछ समय से रुका हुआ काम आज सुचारू रूप से बन जाएगा, जिससे मन में सुकून रहेगा। सकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। ये आपके लिए फायदेमंद भी होगा। विद्यार्थी अपने किसी प्रोजेक्ट को लेकर कामयाब रहेंगे।

नेगेटिव– घर के किसी सदस्य की अस्वस्थता की वजह से आपके महत्वपूर्ण कार्य रुक सकते हैं। कुछ लोग जलन की भावना से आपकी आलोचना कर सकते हैं, ऐसे लोगों से दूरी बनाए रखें, लेकिन उनसे उलझे नहीं। संबंधियों के साथ मुलाकात के लिए भी समय जरूर निकालें।

व्यवसाय– आज अपना अधिकतर समय बाहरी गतिविधियों और मार्केटिंग संबंधी कार्यों में व्यतीत होगा और इससे आपको लाभदायक अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में अपने काम पर किसी का हस्तक्षेप न होने दें, गलती होने पर नुकसान हो सकता है।

लव- शुभ समाचार मिलने से घर में उत्सव का वातावरण रहेगा। पति-पत्नी के संबंधों में नजदीकियां आएंगी।

स्वास्थ्य- पुरानी स्वास्थ्य संबंधी समस्या दोबारा उत्पन्न हो सकती है। आयुर्वेदिक इलाज लेना ज्यादा फायदेमंद रहेगा।

भाग्यशाली रंग– केसरिया

भाग्यशाली अंक– 6

धनुः

पॉजिटिव– दिन भर प्रफुल्लता रहेगी और दिनचर्या आपके मन मुताबिक तरीके से व्यतीत होगी। कुछ लोग आपको चुनौती दे सकते हैं, आप उसे स्वीकार करेंगे और सफल भी होंगे। धार्मिक कार्यों में कुछ समय जरूर बिताएं।

नेगेटिव– आपके प्रतिद्वंद्वी आपके लिए मुश्किलें पैदा कर सकते हैं। अब ये आपके ऊपर निर्भर करता है कि आप इन पर कैसे विजय प्राप्त कर सकते हैं। आपके पास योजनाएं तो बहुत हैं, लेकिन उन्हें क्रियान्वित कैसे करना है, इसमें मुश्किल आएगी।

व्यवसाय– व्यवसाय में चल रही समस्याएं आपकी मेहनत और सूझबूझ से दूर हो जाएंगी। किसी नजदीकी मित्र की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। अनुभवी व्यक्तियों के साथ विचार-विमर्श करें। नौकरी में व्यवस्थित माहौल रहेगा।

लव- पारिवारिक माहौल खुशनुमा बनाने के लिए मनोरंजन संबंधी कार्यक्रम बनाएं। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।

स्वास्थ्य– गिरने या एक्सीडेंट होने की आशंका है। वाहन या मशीनरी संबंधी उपकरण सावधानीपूर्वक उपयोग में लाएं।

भाग्यशाली रंग– गुलाबी

भाग्यशाली अंक– 5

मकरः

पॉजिटिव– दिन की शुरुआत में दिक्कत रह सकती है, लेकिन नई जानकारी मिलने से उसका समाधान मिलेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ सुख-सुविधाओं के साथ खुशनुमा समय व्यतीत होगा। खर्च अधिक रहेगा।

नेगेटिव- कभी-कभी आपके विचारों की संकीर्णता दूसरों के लिए समस्या का कारण बनेगी। समय के साथ अपने स्वभाव को बदलना अति आवश्यक है। बच्चों को मनोरंजन के साथ-साथ अपनी शिक्षा पर भी ध्यान देना आवश्यक है।

व्यवसाय– व्यवसायिक मामलों में कोई निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति बने तो घर के अनुभवी व्यक्तियों की सलाह अवश्य लें। आपको उचित समाधान मिलेगा। अगर कोई पार्टनरशिप करने का प्लान चल रहा है तो तुरंत उस पर कार्यवाही शुरू करें।

लव– पति-पत्नी के आपसी प्रयासों से पारिवारिक वातावरण सुकूनभरा और खुशनुमा रहेगा। प्रेम-प्रसंग में निकटता बढ़ेगी।

स्वास्थ्य– एलर्जी की वजह से नजला, जुकाम से परेशान रहेंगे। उचित सावधानी बरतें और इलाज लें।

भाग्यशाली रंग– पीला

भाग्यशाली अंक– 1

कुंभः

पॉजिटिव– अपने निर्धारित लक्ष्य पर काम करने का उत्तम समय है। संतान को कोई उपलब्धि मिलने से घर में खुशी भरा वातावरण रहेगा। किसी धार्मिक और आध्यात्मिक स्थल पर समय व्यतीत करना आपके मनोबल को और अधिक बढ़ाएगा।

नेगेटिव– किसी निकट संबंधी के साथ व्यक्तिगत मामलों को लेकर मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। अपने ईगो, गुस्से पर नियंत्रण रखें और शांति से मामला सुलझाएं। निवेश संबंधी मामलों में भी बहुत सोच-समझकर निर्णय लें।

व्यवसाय– कारोबार में अपनी कार्यप्रणाली में कुछ नयापन लाने में स्टाफ का सहयोग मिलेगा। मीडिया से संबंधित गतिविधियों पर अपना ध्यान केंद्रित रखें, फायदेमंद सूचना मिल सकती है। अभी कहीं भी ज्यादा निवेश करने का प्रयास न करें, क्योंकि फायदा नहीं होगा।

लव– पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। मित्रों के साथ गेट-टूगेदर भी रहेगी। प्रेम संबंधों में मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है।

स्वास्थ्य– गैस और बदहजमी की वजह से जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ सकती है। संतुलित खानपान रखें।

भाग्यशाली रंग– हरा

भाग्यशाली अंक– 5

मीनः

पॉजिटिव– किसी खास प्रयोजन को लेकर मन में उत्साह रहेगा और कामयाबी भी मिलेगी। धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने का निमंत्रण मिलेगा और मानसिक सुकून बना रहेगा। किसी मित्र से कोई शुभ सूचना मिलेगी।

नेगेटिव– बाहरी गतिविधियों में ज्यादा समय व्यतीत न करें, न ही ज्यादा मेलजोल रखें। भावुकता के साथ-साथ व्यावहारिक होना भी जरूरी है। ससुराल पक्ष के साथ संबंध मधुर बनाकर रखने में प्रयास करने पड़े तो देर न करें।

व्यवसाय– सभी व्यवसायिक कार्य अपनी देखरेख में ही करवाएं। जल्दी सफलता हासिल करने के चक्कर में बिना सोचे-समझे दूसरों की कार्यप्रणाली का अनुसरण न करें। किसी कर्मचारी की वजह से नुकसान होने की आशंका है। ये समय बहुत ही ध्यानपूर्वक अपने कार्यों को अंजाम देने का है।

लव– घर में व्यवस्थित माहौल रखें। किसी अविवाहित सदस्य के लिए उत्तम रिश्ता आ सकता है। प्रेम प्रसंगों में मधुरता रहेगी।

स्वास्थ्य– स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। व्यवस्थित दिनचर्या और खानपान से आप स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे।

भाग्यशाली रंग– नीला

भाग्यशाली अंक– 3

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button