धर्म कर्मराशिफल

2 दिसंबर 2023, शनिवार का राशिफल

तुला और मीन राशि वालों के लिए रहेगा फायदेमंद दिन

शनिवार को ब्रह्म और मित्र नाम के शुभ योग बन रहे हैं। इस कारण बिजनेस के नजरिये से मेष राशि वालों कर दिन अच्छा है। मिथुन राशि के लोगों को सितारों का साथ मिल सकता है। इस राशि के सरकारी नौकरीपेशा लोगों को जिम्मेदारी मिल सकती है। तुला और मीन राशि वाले लोगों के लिए फायदेमंद दिन रहेगा। धनु राशि के जो लोग बीमा और कमीशन का काम करते हैं उन्हें उम्मीद से ज्यादा सफलता मिलने के योग हैं। कुंभ राशि के लोगों को उधार दिया पैसा मिल सकता है। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा।

12 राशियों का राशिफल

मेष – पॉजिटिव- मेष राशि के लिए उत्तम ग्रह स्थिति बन रही है। सभी प्रकार के रिश्तो में सुधार आएगा और चारों तरफ से खुशियां महसूस होगी। अगर कोई सरकारी कार्य रुका हुआ है, तो उसे पूरा करने में किसी की सहायता भी मिलेगी। घर के रखरखाव तथा साज-सज्जा संबंधित कार्यों में भी समय व्यतीत होगा। नेगेटिव- सकारात्मक सोच रखें तथा अपने व्यवहार में और अधिक परिपक्वता लाएं। कभी-कभी आपकी शक करने की प्रवृत्ति आपके लिए ही परेशानी का कारण बन जाती है। पुरानी जायदाद संबंधी समस्याएं फिर से उठेंगी। किसी अनुभवी की मदद से जल्द से जल्द उसे निपटने की कोशिश करें। व्यवसाय- कारोबार के नजरिये से समय अनुकूल है। विदेश या आयात निर्यात से संबंधित व्यवसाय में सुधार आएगा। कार्यक्षेत्र में धन लाभ के लिए मजबूत एग्रीमेंट होंगे। नई योजनाएं बनेंगी। नया काम शुरू करने से पहले अनुभवी लोगों की मदद लें। लव- घर में सुख-शांति रहेगी। परंतु मित्रों से अधिक मेलजोल रखना आपसी संबंधों में परेशानियां उत्पन्न कर सकता है। स्वास्थ्य- अत्यधिक काम की वजह से थकान व कमजोरी महसूस होगी। समय-समय पर आराम भी लेना आवश्यक है। भाग्यशाली रंग- गहरा पीला, भाग्यशाली अंक- 3

वृष – पॉजिटिव- घर-परिवार की सुख-सुविधाओं का ध्यान रखने तथा देखभाल करने में आपका अधिकतर समय व्यतीत होगा तथा भविष्य संबंधी कोई योजना भी बनेगी। आपकी किसी परेशानी में आपके मित्र आपकी मदद करने के लिए तत्पर रहेंगे। और आपकी समस्या का निवारण भी हो जाएगा। नेगेटिव- समय अनुसार अपने व्यवहार और विचारों में भी परिवर्तन लाना जरूरी है क्योंकि आपके विचारों में संकीर्णता की वजह से कुछ लोग परेशान हो सकते हैं। लोगों से ज्यादा मेलजोल करते समय उचित शब्दों का प्रयोग करें। पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर उलझने के बजाय शांति से समाधान ढूंढे। व्यवसाय- व्यवसायिक कार्य में चल रहे अवरोध दूर होंगे। किसी भी परेशानी में घर के बड़े अनुभवी लोगों की सलाह और मार्गदर्शन से आपको नई दिशा मिल सकती है। ऑफिशियल मामलों में थोड़ी परेशानियां हो सकती हैं। सहयोगियों की मदद लेना आपकी मुश्किलों को कम कर सकता है। लव- पारिवारिक वातावरण सुखद बना रहेगा। तथा घर के सभी सदस्य प्रफुल्लित तथा खुश रहेंगे। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह ना रहे। मौसम में बदलाव की वजह से एलर्जी और खांसी, जुकाम रहेगा। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 9

मिथुन – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति बहुत ही अनुकूल बनी हुई है। किसी भी काम को लेकर उम्मीद से ज्यादा बेहतर परिणाम मिलने वाले हैं। पिछले कुछ समय से जिन कार्यों में विघ्न बाधाएं आ रही थी, आज वह आपकी सूझबूझ से बहुत ही सहज और आसान तरीके से हल हो जाएंगे। नेगेटिव- परंतु कोई भी निर्णय लेने से पहले उसके अच्छे-बुरे पहलुओं पर विचार अवश्य कर ले। बच्चों की गलतियों पर उन्हें डांट-फटकार करने से उनके अंदर हीनता की भावना आ सकती है। बेहतर होगा कि उनकी समस्याओं को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाएं। व्यवसाय- बिजनेस के फैसलों पर तुरंत काम शुरू कर दें। इसके बेहतर नतीजे मिलेंगे। बिजनेस की गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। नए एग्रीमेंट होने की संभावना है। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को जिम्मेदारी मिल सकती है। लव- घर में अनुशासित व्यवस्था रहेगी। किसी भी महत्वपूर्ण कार्य में अपने जीवनसाथी अथवा परिजनों की सलाह लेना लाभदायक रहेगा। स्वास्थ्य- सर्वाइकल और कंधों में दर्द की समस्या परेशान कर सकती है। योगा और व्यायाम में भी ध्यान दें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

कर्क – पॉजिटिव- कुछ समय अपने मन मुताबिक कार्यों में व्यतीत करना रोजमर्रा के तनाव से मुक्ति पाने का उत्तम साधन है। अगर प्रॉपर्टी या वाहन के खरीद-फरोख्त की कोई योजना बन रही है तो उस पर गंभीरता से विचार करें। इस समय की गई डील फायदेमंद रहेगी। नेगेटिव- कुछ मामलों में की गई लापरवाही नुकसान का कारण बन सकती हैं। कहीं भी हस्ताक्षर या पेपर संबंधी कोई भी कार्य करते समय बहुत अधिक सावधान रहें। आर्थिक गतिविधियां अभी मंद ही रहेंगी। सरकारी नौकरी में क्लाइंट की वजह से आप मुसीबत में पड़ सकते हैं, इसलिए सचेत रहने की जरूरत है। व्यवसाय- साझेदारी से जुड़े व्यवसाय में पारदर्शिता बनाकर रखना जरूरी है। क्योंकि छोटी सी गलती बहुत अधिक गलतफहमियां उत्पन्न करेगी। अनुभवी व्यक्तियों की सलाह पर अमल करना फायदेमंद साबित होगा। इस समय मार्केटिंग संबंधित गतिविधियों में ज्यादा ध्यान दें। रुकी हुई पेमेंट भी हासिल होगी। लव- पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। कोई मनोरंजक प्रोग्राम भी बनेगा। प्रेम संबंधों को मर्यादित रखना अति आवश्यक है। स्वास्थ्य- गलत खानपान की वजह से पेट खराब हो सकता है। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित जरूरी है। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 2

सिंह – पॉजिटिव- आज किसी मित्र की मदद से आपकी कोई समस्या हल होगी और आप मानसिक रुप से भी सुकून महसूस करेंगे। कोई रुका हुआ पैसा भी हो सकता है। आपकी योजनाबद्ध तथा डिसिप्लिन तरीके से कार्य करने की प्रणाली आपको सफलता देगी। नेगेटिव- व्यर्थ की बातों में समय नष्ट ना करके अपने कार्यों पर ध्यान दें। बेवजह ईगो और गुस्से जैसी आदतें आपके बनते कार्यों में बाधाएं डाल सकते हैं। रूपए-पैसे के लेनदेन संबंधी मामलों में लापरवाही ना करें। कोई भी खरीदारी करते समय पक्का बिल अवश्य लें। व्यवसाय- इस समय मीडिया और ऑनलाइन एडवरटाइजमेंट पर ज्यादा ध्यान दें। पब्लिक रिलेशन को और अधिक मजबूत करने से अच्छे अनुबंध भी मिल सकते हैं, लेकिन समय के साथ अपने काम करने के तरीको में भी बदलाव करने की जरूरत है। कोई महत्वपूर्ण तथा लाभदायक ऑफिशियल यात्रा कैंसिल होने से मन उदास रहेगा। लव- वैवाहिक संबंधों में मनमुटाव का असर पारिवारिक सुख-शांति पर भी पड़ेगा। अपने अंदर परिपक्वता लाएं, और शांति पूर्ण तरीके से समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करें। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की नियमित जांच अवश्य करवाएं। तनाव से दूर रहे। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 1

कन्या – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से आप जिस कार्य के लिए प्रयासरत है, आज आपकी वह मेहनत सफल होने वाली है। स्थान परिवर्तन संबंधी योजना बनी हुई थी, तो उस पर गंभीरता से विचार करें। विदेश जाने की कोशिश कर रहे लोगों की कागजी कामों में आ रही समस्या दूर होगी। नेगेटिव- ध्यान रखें की वहम का कोई इलाज नहीं है। बेवजह मन में कुछ अनहोनी होने जैसी आशंका रहेगी। आपकी कोई महत्वपूर्ण वस्तु खो सकती है। इसलिए दूसरों पर भरोसा करने की बजाएं अपनी चीजों की संभाल खुद करें। अपनी व्यक्तिगत जिंदगी में किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप ना होने दें। व्यवसाय- अधिकारी की मदद से आप अपने काम अच्छे से पूरे कर पाएंगे। जोखिम भरे कामों में दिलचस्पी लेने से नुकसान हो सकता है। ऑफिस के किसी सहयोगी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। परिस्थितियों को अनुकूल बनाकर रखें। लव- जीवनसाथी तथा परिजनों के साथ ऑनलाइन शॉपिंग और मौज मस्ती में बेहतरीन समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति सम्मान की भावना बनाए रखें। स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम की वजह से थकान और कमजोरी जैसी स्थिति महसूस होगी। योगा और मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 9

तुला – पॉजिटिव- अपनी व्यस्ततम दिनचर्या में से कुछ समय अपने आराम के लिए भी जरूर निकाले, इससे रोजमर्रा की तनाव व थकान से राहत मिलेगी। युवा वर्ग को कोई बेहतरीन जॉब मिलने संबंधी सूचना मिलेगी। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की आर्थिक रूप से मदद करके आपको आत्मिक खुशी महसूस होगी। नेगेटिव- बच्चों की किसी नकारात्मक गतिविधि का पता चलने से मन कुछ व्यतीत रहेगा। परंतु इस समय बहुत ही समझदारी से परिस्थितियों को सुलझाने की आवश्यकता है। वक्त के अनुसार अपनी दिनचर्या और सोच में भी परिवर्तन लाना जरूरी है। व्यवसाय- व्यवसाय में प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियां ना कामयाब रहेंगी और आपको फायदेमंद कॉन्ट्रैक्ट हासिल होंगे। पार्टनरशिप संबंधित व्यवसाय में अधिक कार्यभार आपके ऊपर ही रहेगा। ऑफिस में सहयोगियों के बीच प्रतिस्पर्धा की स्थिति रह सकती हैं। लव- वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे। अचानक ही किसी पुराने मित्र के मिलने से खुशनुमा यादें ताजा होंगी। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें। डायबिटीज तथा ब्लड प्रेशर की जांच अवश्य कराएं। वर्तमान मौसम से भी अपना बचाव रखना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7

वृश्चिक – पॉजिटिव- आपने अपने किसी व्यक्तिगत कार्य को लेकर योजना बनाई हुई है, तो आज उसे तुरंत कार्य रूप देना फायदेमंद रहेगा। विद्यार्थियों तथा युवाओं को पढ़ाई करियर से संबंधित समस्याओं का निवारण मिलेगा। और आप एकाग्रता से अपने कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे। सिर्फ थोड़ी सूझबूझ और समझदारी से कार्य करने की जरूरत है। नेगेटिव- भावुकता और लापरवाही जैसी कमजोरियों पर विजय हासिल करें। गलतियों से बचने के लिए बेहतर होगा कि कोई भी कार्य शुरू करने से पहले उस पर पुनर्विचार अवश्य कर लें। बिना सोचे-समझे दूसरों पर विश्वास करना उचित नहीं है। व्यवसाय- बिजनेस में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेंगी। समय रहते उनका हल भी निकल आएगा। नई पार्टियों और नए लोगों से व्यवहार करते समय सावधानी अवश्य बरतें। ऑफिस में काम की अधिकता की वजह से अतिरिक्त समय देना पड़ सकता है। लव- दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंध में गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। जिसका असर आपकी सुख-शांति पर भी पड़ेगा। स्वास्थ्य- शारीरिक कमजोरी व जोड़ों में दर्द जैसी समस्या परेशान कर सकती है। एक्सरसाइज, योगा आदि को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 4

धनु – पॉजिटिव- नवीन कार्यों की योजनाएं बनेगी तथा उनका कार्य रूप देने के लिए कुछ लोगों का सहयोग भी प्राप्त होगा। इस समय आत्म विश्लेषण द्वारा स्वयं के व्यक्तित्व में और अधिक निखार लाने का प्रयास करें, इससे आपका आत्मविश्वास भी पड़ेगा। स्थान परिवर्तन के संभावनाएं प्रबल होंगी। नेगेटिव- अपनी गतिविधियों की गोपनीयता बनाकर रखें। वरना आपके कार्य में व्यवधान आ सकते हैं। अभी खुद को साबित करने के लिए बहुत अधिक मेहनत की भी आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में हाथ तंग रहेगा, बेहतर होगा कि अपने अनावश्यक खर्चो पर काबू रखें। व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में किसी पर भी भरोसा ना करें तथा अपने निर्णय को ही प्राथमिकता पर रखें। बीमा तथा कमीशन संबंधी कार्यों में अप्रत्याशित सफलता प्राप्त होगी। किसी नए व्यवसाय को लेकर बनाए गए आपके सपने जल्दी ही साकार होने वाले है। लव- पति-पत्नी के बीच तालमेल की कमी से घर की व्यवस्था भी प्रभावित होगी। कुछ समय मनोरंजन तथा डिनर आदि के लिए व्यतीत करना आपसी संबंधों को मधुर बनाएगा। स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम जैसी परेशानी रहेगी। मौसम के प्रतिकूल प्रभाव से अपना बचाव रखें साथ ही आयुर्वेदिक इलाज इसका उचित उपाय है। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 2

मकर – पॉजिटिव- किसी भी परिस्थिति में सकारात्मक रहे तथा अनुभवी लोगों का सानिध्य भी करें। इससे आपके व्यक्तित्व में आश्चर्यजनक निखार आएगा। संतान की शिक्षा व करियर आदि से संबंधित भी कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। किसी विशेष प्रयोजन को लेकर यात्रा भी संभव है। नेगेटिव- अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। आप किसी साजिश या षड्यंत्र का शिकार भी हो सकते हैं। इसीलिए बेहतर उपाय है कि बुरी लोगों की संगत से दूर रहें। बड़े बुजुर्गों की सलाह और मार्गदर्शन का सम्मान करें। व्यवसाय- अपनी व्यावसायिक कार्य प्रणाली को और अधिक बेहतर करने की जरूरत है। किसी बड़े अधिकारी या राजनीतिज्ञ व्यक्ति से मुलाकात से आपके काम आसानी से बन सकते हैं। परंतु कई मामले में आपका स्वाभिमान भी आपकी उन्नति में बाधक बनेगा। इसलिए अपने व्यवहार को थोड़ा लचीला बनाकर रखें। लव- पति-पत्नी के मतभेदों का प्रभाव पारिवारिक जीवन पर भी पड़ेगा। एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे, विवाह में परिणित होने के भी योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में छोटे-मोटे उतार-चढ़ाव आएंगे। परंतु जरा सी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 6

कुंभ – पॉजिटिव- समस्याएं तथा अवरोधों से राहत मिलेगी। किसी विशिष्ट व्यक्ति का सहयोग भी आपको मिलेगा। आपका कोई व्यक्तिगत काम आज सफलतापूर्ण संपन्न होगा। जिससे आपके अंदर खोया हुआ आत्म विश्वास पुनः जागृत होगा। नेगेटिव- कोई भी बड़ा निर्णय जल्दबाजी में ना लें। प्रॉपर्टी संबंधी किसी कार्य को लेकर कुछ टेंशन रह सकती हैं। किसी भी मेलजोल या मीटिंग संबंधी कार्य में बातचीत करने से पहले रूपरेखा अवश्य बनाएं। क्योंकि गलत शब्दों के प्रयोग से बाद में पछताना पड़ सकता है। व्यवसाय- व्यस्ततापूर्ण दिनचर्या रहेगी। फाइनेंस से जुड़ी गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान दें। कहीं फंसी हुई या उधर दी हुई पेमेंट हासिल करने का भी उत्तम समय है। व्यवसायिक स्थल पर आप अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वाह करेंगे। परंतु समय के अनुसार अपने कार्यप्रणाली में भी बदलाव अवश्य लाएं। लव- परिवार के साथ मिलकर बैठना और हास-परिहास करना आपको पुनः ऊर्जावान बनाएगा। तथा आप दिन भर की थकान भूल जाएंगे। किसी धार्मिक यात्रा पर भी जाने का अवसर बन सकता है। स्वास्थ्य- अपना इम्यून सिस्टम स्ट्रांग रखने के लिए योगा, प्राणायाम आदि पर ध्यान दें। व्यवस्थित दिनचर्या आपको स्वस्थ रखेगी। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 8

मीन – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में ही अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित कर ले, क्योंकि आज दोपहर बाद कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। साथ ही आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होने वाला है। आय के स्रोत बढ़ेंगे। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में भी आपका रुझान रहेगा। नेगेटिव- संबंधों को मधुर बनाकर रखने के लिए संपर्क में रहना जरूरी है। वरना रिश्तेदारों तथा संबंधियों की नाराजगी सहनी पड़ सकती है। बच्चों का कोई नकारात्मक रवैया परेशान कर सकता है। इस समय सभी गतिविधियों के प्रति सचेत रहना जरूरी है। व्यवसाय- फायदेमंद स्थिति बनी हुई है। आज अधिकतर समय मार्केटिंग तथा बाहर की गतिविधियों को पूरा करने में ही व्यतीत हो जाएगा। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में आपके निर्णय सर्वोपरि रहेंगे। सरकारी सेवारत व्यक्ति किसी प्रकार की समस्या में फंस सकते हैं, सावधान रहें। लव- पारिवारिक सदस्यों का आपस में उचित सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम प्रसंगों में मधुरता रहेगी। लेकिन विवाहेत्तर प्रेम संबंध आपके लिए मुश्किल का कारण भी बन सकते हैं। स्वास्थ्य- कोई पुरानी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से राहत मिलेगी। परंतु फिर भी स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें। घर के किसी वही सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता रहेगी। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button