अन्य

हरियाणा ब्राह्मण खाप के पदाधिकारियों, ब्राह्मण समाज के गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया

एंटिक ट्रुथ | हिसार

ब्राह्मण खाप हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक शर्मा एवं अन्य कार्यकारिणी सदस्यों के सम्मान में सामाजिक कार्यकर्ता संजीव कौशिक के डाबड़ा चौक स्थित प्रतिष्ठान श्री बालाजी मोटर ड्राइविंग स्कूल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर खाप के प्रदेशाध्यक्ष प्रधान अशोक शर्मा, प्रदेश सचिव रामफल शर्मा व हिसार जिला प्रधान रोशन बास व समाज के अन्य गणमान्य व्यक्तियों का फूल मालाओं से अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक संजीव शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण खाप की कार्यकारिणी के गठन से सामाजिक मुद्दों को हल करने में बल मिलेगा वहीं समाज की एकता में भी खाप अहम भूमिका अदा करेगी। उन्होंने व कार्यक्रम में मौजूद ब्राह्मण समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने अशोक शर्मा, रामफल शर्मा, रोशन बास व अन्य पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जिला ब्राह्मण सभा के प्रधान राजकुमार शर्मा, एम.सी. पिंकी शर्मा, एम.सी. सुशील शर्मा को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उचाना प्रधान रिषीराम शर्मा, नीरज बास, राजेंद्र शर्मा, प्रदीप कौशिक, बलवान शर्मा, संदीप शर्मा किरमारा, जितेंद्र शर्मा, विकास कौशिक, मनदीप, बलजीत शास्त्री, महावीर शर्मा सूर्य नगर, बृजेश पांडे व समाज के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे जिन्होंने खाप के पदाधिकारियों व समाज के अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत व सम्मान किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button