अन्य

सैक्टर-33 में रणजीत सिंह चौटाला के समर्थन में जनसभा का आयोजन

सैक्टर-33 आरडब्ल्यू एसोसिएशन प्रधान के आवास पर सैक्टरवासियों की ओर से किया गया जनसभा का आयोजन

एंटिक ट्रुथ | हिसार

हिसार लोकसभा से भाजपा के प्रत्याशी चौ. रणजीत सिंह चौटाला के समर्थन में एसोसिएशन के प्रधान सैक्टर-33 स्थित आवास पर एक जनसभा का आयोजन किया गया जिसमें काफी संख्या में सैक्टरवासी उपस्थित हुए। जनसभा में सैक्टरवासियों की भीड़ को देखकर चौ. रणजीत सिंह चौटाला ने सैक्टरवासियों की एकता की सराहना की। उन्होंने कहा कि आपसी भाईचारा व एकता ही हमारे समाज की नींव है और यह हमारे देश व समाज को आगे ले जा सकता है। उन्होंने भाजपा सरकार द्वारा केंद्र व हरियाणा में करवाए गए कार्यों के बारे में कहा कि जो तरक्की भाजपा की सरकार में देश-प्रदेश की हुई वह पहले कभी नहीं हुई है। विकास की इस रफ्तार को कायम रखने के लिए आप पुन: देश-प्रदेश में भाजपा की सरकार लाने में अपनी भागीदारी दें। उन्होंने आरडब्ल्यूए प्रधान धर्मवीर पन्नू की इतनी बड़ी जनसभा करने के लिए सराहना की।
डॉक्टर कमल गुप्ता जी ने महिलाओं की इतनी बड़ी भागीदारी देखकर कहां नारी शक्ति का सरकार बनाने में अहम योगदान होता है आगामी 25 मई को वह अपने मत का प्रयोग जरूर करें। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष आशा खेदड़, जोगीराम सिहाग सहित, वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्ण बिश्नोई व भारतीय जनता पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी व नेता भी मौजूद रहे जिन्होंने चौ. रणजीत सिंह चौटाला को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया। एसोसिएशन ने चौ. रणजीत सिंह चौटाला, डॉ. कमल गुप्ता जिला अध्यक्ष आशा खेदड़ व अन्य पदाधिकारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर आरडब्ल्यूए प्रधान डी.एस. पानू के अलावा सचिव बलविंदर सिंह, भाजपा वरिष्ठ नेता कृष्ण बिश्नोई, उप प्रधान अशोक भूटानी, कैशियर राकेश पानू, मीडिया प्रभारी निशांत गर्ग, सह सचिव सुरेंद्र बिश्नोई, धर्मपाल कस्वा, सतवीर मेहरा सुशील शर्मा वकील धर्म सिंह खटकड़ लक्ष्मीनारायण, आर.के. सांगवान, बलबीर सिंह, सुनील कड़वासरा, नरेंद्र देव भाटिया, नागपाल, प्रद्युमन जोशीला, देवेंद्र कुंडू, सुरेश चौपड़ा, कृष्ण सहरावत, पवन कुमार मित्तल, संजय कुमार, कृष्ण कुमार सिंगला, सतवीर सिंह राव, धर्मपाल मित्तल, कुलवंत दुहन, नीरज सैनी, मास्टर दिनेश बरवाल, भीमसेन रंगा, कृष्ण बहादुर, जगतार सिंह, रामकुमार लोहान, कृष्ण सिंगला, सीमा बिश्नोई, दीप्ति अहलावत, सुशीला कुंडू, कृष्ण नेहरा, सुनीता सुथार, सुमित्रा पानू जैगवार, सुलोचना कस्वा, अर्चना, धनपति, धोली सिहाग, प्रियंका सैनी व  दयावंती सहित भारी संख्या में सैक्टर के गणमान्य व्यक्ति, महिलाएं बच्चे युवा व बुजुर्ग मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button