अन्य

राजेश हिन्दुस्तानी अनेक धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल हुए

राजेश हिन्दुस्तानी ने दीपक जलाकर मनाया हिन्दू नववर्ष

एंटिक ट्रुथ | हिसार

जागो मानव-बनो इंसान संस्था के अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता गंगापुत्र राजेश हिन्दुस्तानी शहर में आयोजित विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में शामिल हुए और वहां पर लोगों को राष्ट्र व समाज की सेवा के प्रति प्रेरित किया। हिंदुस्तानी ने रामपुरा मोहला स्थित अपने निवास पर दीपक जलाकर हिंदू नव वर्ष मनाया तथा देश व दुनिया के लिए भगवान से सुख शांति समृद्धि की प्रार्थना की। उन्होंने लोगों को हिसार में हिंदू नव वर्ष की बधाई दी। काफी लोगों को इस बारे में पता नहीं था तो उन्हें इस बारे बता कर जागरूक किया कि हजारों वर्षों से यह सनातन धर्म में मनाया जाता है सृष्टि की रचना से लेकर अनेक प्रसंग इस दिन से जुड़े हैं। उन्होंने हिंदू नववर्ष पर माताओं, बहनों सहित सभी को बधाई व शुभकामनाएं दी वे गीता भवन पार्क में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीं बुधला संत मंदिर में साध्वी करुणागिरी को समिति सदस्यों ने हिंदुस्तानी की निस्वार्थ जनसेवा तथा 5000 दिनों से तिरंगा हाथ में उठाए रखने के बारे में बताया तो उन्होंने हिंदुस्तानी की प्रशंसा करते हुए इसे राष्ट्रसेवा के लिए उनकी महान तपस्या बताया। राजेश हिन्दुस्तानी श्री पंचमुखी बालाजी धाम में आयोजित कार्यक्रम में भी पहुंचे और श्री हनुमान जी के चरणों में शीश नवाया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button