अन्य

संजय टंडन भाजपा के बने स्थानीय उम्मीदवार किरण अनुपम खेर की तिहरी पारी का सपना चकनाचूर 

एंटिक ट्रुथ | आर के विक्रमा शर्मा( चंडीगढ़ )/अनिल शारदा मिट्ठू

भारतीय जनता पार्टी ने चंडीगढ़ लोकसभा सीट को लेकर अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। इस बार बीजेपी ने किरण अनुपम खेर का टिकट काट डाला  है। किरण खेर की जगह पार्टी के स्थानीय वरिष्ठ नेता संजय टंडन सुपुत्र मरहूम बलराम जी दास टंडन पूर्व राज्यपाल को चंडीगढ़ से उम्मीदवार घोषित किया गया है। सच बात तो यह है कि संजय टंडन पहले ही चंडीगढ़ सीट के लिए सबसे मजबूत और प्रमुख दावेदार माने जा रहे थे।
टंडन के स्थानीय नेता होने के कारण भी उन्हें टिकट मिलने की चर्चा ज़ोरों पर रही। क्योंकि इस बार चंडीगढ़ की जनता का पूरा रुझान स्थानीय उम्मीदवार पर ही केन्द्रित है। ऐसे में बीजेपी ने तुरुप का पत्ता चला है। और दो बार की सांसद रही भाजपा नेत्री व बालीवुड की चरित्र अभिनेत्री किरण खेर को दर  किनारे कर संजय टंडन को टिकट दिया है। हालांकि किरण खेर की तरफ से उनके इस बार चुनाव न लड़ने के संकेत पहले ही मिल रहे थे। लेनिक स्थानीय जनता का कहना है कि खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे। वहीं चंडीगढ़ सीट के लिए प्रमुख दावेदारों में संजय टंडन के अलावा पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद और पूर्व सांसद सतपाल जैन का भी नाम भी शुमार था।
संजय टंडन चंडीगढ़ बीजेपी के दो मर्तबा अध्यक्ष भी रह चुके हैं। टंडन को साल 2010 में चंडीगढ़ बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। इसके बाद संजय टंडन ने चंडीगढ़ में पार्टी अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी साल 2020 तक लगभग 10 साल संभाली और इस लंबे समय में अपनी मेहनत से शहर में पार्टी को मजबूत किया और आगे बढ़ाया। इसके बाद संजय टंडन को हिमाचल में पार्टी सह-प्रभारी बनाया गया। संजय टंडन की छवि एक समाजसेवी व साफ-सुथरे और ईमानदार कर्मठशील नेता की है। लोगों के बीच काफी मिलनसार होने के कारण टंडन की शहर में अच्छी पैठ है। जिसका फायदा चुनाव में बीजेपी को मिलेगा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button