अन्य

राजेश हिंदुस्तानी का संघर्ष ला रहा रंग, लोग 5000 दिनों से तिरंगा हाथ में थामे रखने पर हिन्दुस्तानी को दे रहे बधाई

विभिन्न संस्थाओं ने किया हिन्दुस्तानी को किया सम्मानित

एंटिक ट्रुथ | हिसार

हिसार में अनेक सामाजिक या धार्मिक संस्थाएं सामाजिक कार्यकर्ता गंगापुत्र राजेश हिंदुस्तानी को उनके हाथ में 13 वर्ष से तिरंगा रोजना कई घंटे उठाने पर सम्मान कर रही हैं। रामलीला मैदान महावीर कॉलोनी में श्याम बाबा जागरण तथा महाराजा अग्रसैन भवन में हिंदू नव वर्ष में समिति सदस्यों ने हिंदुस्तानी की नि:स्वार्थ जनसेवा व तिरंगा झंडा 5000 दिनों से हाथ में उठाए रखने पर सम्मानित किया। हिंदुस्तानी कई वर्षों से हिन्दू नव वर्ष मनाते आ रहे हैं उनहेंने सबको इसकी बधाई व शुभकामनाएं दीं।
राजेश हिंदुस्तानी की तिरंगा यात्रा 5000 दिनों से भी अधिक समय से जारी है। हिन्दुस्तानी लोगों में देशभक्ति की प्रेरणा हेतु जारी है वे 8 राज्यों में तिरंगा लेकर जा चुके हैं और लाखों लोगों को देशभक्ति भावना से प्रेरित कर चुके हैं। हर दुख का सामना करते हुए भी उन्होंने तिरंगे का सम्मान रखा और सदैव गौरवपूर्ण ढंग से इसे अपने हाथों में उठाया हुआ है।
हिन्दुस्तानी को महाराष्ट्र, राजस्थान व उत्तर प्रदेश से भी सम्मानित करने के लिए बुलाया गया है समय पर हिंदुस्तानी वहां जाएंगे तथा लोगो कों शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए प्रेरित करेंगे ताकि देश और दुनिया का भला हो सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button