धर्म कर्म

महाकुंभ से 5 हजार लीटर संगम का जल लाकर 27 को ब्रह्मसरोवर में छोड़ा जाएगा: हरिओम जी महाराज

हिसार के अंजनी खारिया हैं महायज्ञ के मुख्य यजमान, महायज्ञ के लिए हिसार से प्रतिदिन रहेगी नि:शुल्क बस सेवा

एंटिक ट्रुथ | हिसार

हरियाणा से काफी संख्या में श्रद्धालु महाकुंभ में स्नान के लिए पहुंचे हैं लेकिन जो लोग किसी कारणवश महाकुंभ नहीं पहुंच पाए उनके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। महाकुंभ के दौरान महाशिवरात्रि के अवसर पर संगम से 5 हजार लीटर जल भर कर कुरुक्षेत्र लाया जाएगा। संगम के इस पवित्र जल को 27 फरवरी के दिन ब्रह्मसरोवर में डाला जाएगा। जिससे ब्रह्मसरोवर में स्नान कर श्रद्धालु महाकुंभ के समान ही पुण्य लाभ अर्जित कर सकते हैं। यह बात   जगतगुरु त्रिपुरा पीठाधीश्वर चक्रवर्ती यज्ञ सम्राट पूज्य श्रीश्री 1008 श्री हरिओम जी महाराज ने प्रदेश भर में निकाली जा रही धर्म जागृति यात्रा के दौरान न्याणा व धांसू गांव की गौशालाओं में पहुंचने पर अपने संबोधन में कही। गुरु महाराज जी के सानिध्य में कुरुक्षेत्र के केशव (थीम) पार्क में आगामी 18 से 27 मार्च, 2025 तक नौ दिवसीय 1008 कुण्डीय शिव-शक्ति महायज्ञ का आयोजन होने जा रहा है। हिसार के प्रसिद्ध समाजसेवी एवं अग्रसेन भवन के प्रधान अंजनी खारिया महायज्ञ के मुख्य यजमान हैं। महायज्ञ के निमंत्रण के लिए ही हरियाणा व आसपास क्षेत्र में धर्म जागृति यात्रा निकाली जा रही है। धर्म जागृति यात्रा के न्याणा व धांसू गौशाला पहुंचने पर महायज्ञ प्रबंधक समिति के अध्यक्ष जगदीश तायल, केंद्रीय मीडिया प्रभारी जेपी कौशिक घोघडिय़ां, राममेहर जोगी मंगाली, बलवंत सोनी, न्याणा गौशाला के प्रधान महावीर सहरावत, न्याणा के सरपंच विष्णु शर्मा, धांसू गौशाला के प्रधान वेदप्रकाश बैनीवाल, महेंद्र सिंह, डॉ राजकुमार आदि ने हरिओम जी महाराज का फूल मालाओं व पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत सत्कार किया। महायज्ञ के लिए धांसू गौशाला ने एक टीन गाय के घी व गाय के उपलों के सहयोग की घोषणा भी की।
मुख्य यजमान अंजनी खारिया व स्वामी श्री कृष्णानंद जी महाराज ने कहा कि 1008 कुंडीय महायज्ञ एक ऐतिहासिक आयोजन होगा। हरियाणा वासियों के लिए भव्य महायज्ञ का आयोजन ‘न भूतो, न भविष्यति’ की तर्ज पर पहली बार होगा। जनकल्याण हेतु होने जा रहे इस पावन कार्यक्रम में प्रदेश के सभी जिलों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में श्रद्धालुओं को भाग लेना चाहिए। महायज्ञ में भाग लेने के इच्छुक श्रद्धालुओं के लिए हिसार के अग्रसेन भवन से प्रतिदिन नि:शुल्क बस सेवा भी रहेगी। स्वामी श्री कृष्णानंद जी महाराज ने कहा कि हरियाणा व अन्य राज्यों का संत समाज भी इस अनुष्ठान में बढ़चढ़ कर भागीदारी व सहयोग करेगा। महायज्ञ प्रबंधक समिति के अध्यक्ष जगदीश तायल ने कहा कि आयोजन की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 18 मार्च से शुरू होने वाले महायज्ञ के लिए 14 जनवरी से वैदिक यज्ञशाला का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है तथा अगले सप्ताह से टैंट आदि की व्यवस्थाएं बननी शुरू हो जाएंगी। इस अवसर पर रास्ता फाउंडेशन से रेणुबाला ने भी हरिओम जी महाराज का स्वागत किया और महायज्ञ के शुभारंभ पर निकलने वाली हजारों महिलाओं की कलश यात्रा में संस्था की ओर से 108 महिलाओं की भागीदारी का आश्वासन दिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button