हिसार

रोटरी हिसार का 54वां शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

डॉ. के. के. वर्मा ने वर्ष 2025-26 के लिए अध्यक्ष पद की शपथ ली

एंटिक ट्रुथ | हिसार

दिल्ली रोड स्थित एक भव्य बैंक्वेट हॉल में 54 वर्ष पुरानी सामाजिक संस्था रोटरी हिसार का शपथ ग्रहण समारोह गरिमापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर वर्ष 2025-26 के लिए डॉ. के. के. वर्मा ने अध्यक्ष पद की शपथ ली। उल्लेखनीय है कि डॉ. वर्मा वर्ष 2013-14 में भी रोटरी हिसार के अध्यक्ष रह चुके हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3090 के पूर्व गवर्नर रोटेरियन विजया गुप्ता (राजपुरा, पंजाब) थे, जिन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. वर्मा एवं उनकी कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में रोटरी क्लब दिल्ली अशोका के वरिष्ठ पूर्व जिला गवर्नर रोटेरियन रमेश अग्रवाल तथा भिवानी से पधारे पूर्व गवर्नर रोटेरियन डॉ. दीक्षित ने भी विशेष रूप से शिरकत की और अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में रोटरी हिसार के सदस्यों ने अपने परिवारों सहित उत्साहपूर्वक भाग लिया। बीते वर्ष के अध्यक्ष रोटेरियन मोहित गुप्ता ने वर्ष 2024-25 में क्लब द्वारा किए गए समाजोपयोगी कार्यों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया, जिसे सभी ने सराहा।
नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. के. के. वर्मा ने अपने संबोधन में वर्ष 2025-26 के लिए क्लब की भावी योजनाओं का विस्तार से उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति आज की सबसे बड़ी सामाजिक चुनौती है, जिसे दूर करने के लिए पुलिस, स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य संस्थाओं के सहयोग से विशेष जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे, ताकि किशोरों और युवाओं को नशे से दूर रखा जा सके। डॉ. वर्मा ने बताया कि रोटरी हिसार महिलाओं में बढ़ते सर्वाइकल कैंसर के प्रति भी गंभीर है, जिसके बचाव हेतु टीकाकरण (वैक्सिनेशन) अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही, आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी विद्यार्थियों खासतौर पर छात्राओं को स्कूल फीस एवं छात्रवृत्तियां देकर शिक्षा में सहयोग प्रदान किया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण अभियान को निरंतर जारी रखा जाएगा और नगर निगम के साथ मिलकर प्लास्टिक के उपयोग को हतोत्साहित करने हेतु जन-जागरूकता अभियान भी चलाए जाएंगे। डॉ. वर्मा ने बताया कि अन्य प्रमुख योजनाओं में रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर, नेत्र ऑपरेशन शिविर, दिव्यांगजनों के लिए कृत्रिम अंग वितरण शिविर तथा झुग्गी-झोपडय़िों में पढऩे वाले बच्चों को स्टेशनरी, स्वेटर, ड्रेस, जूते-जुराबें आदि उपलब्ध कराना शामिल है।
इस अवसर पर रोटरी हिसार के लिए किए गए विशेष प्रयासों व कार्यों के लिए विशेष सहयोगी रोटेरियन पवन रावलवासिया की खूब सराहना की गई। कार्यक्रम का संचालन रोटेरियन अनिता भंडारी ने प्रभावी ढंग से किया, जबकि अतिथियों का स्वागत रोटेरियन अनय मित्तल ने किया। समारोह के अंत में रोटेरियन संदीप राठी ने सभी अतिथियों, सदस्यों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। रोटरी हिसार का यह शपथ ग्रहण समारोह समाज सेवा की नई दिशा तय करने और सामूहिक संकल्प को सशक्त बनाने का सजीव उदाहरण बनकर सामने आया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button