हरियाणाहिसार

ओ.डी.एम. महिला महाविद्यालय में नवप्रवेशी छात्राओं के स्वागत में अभिनंदन समारोह आयोजित

अन्वी बनीं मिस फ्रेशर, श्रुति को मिला मिस पर्सनैलिटी और साक्षी को मिस इवनिंग का खिताब; सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

ओ.डी.एम. महिला महाविद्यालय में नवप्रवेशी छात्राओं के स्वागत में अभिनंदन समारोह आयोजित

ओ.डी.एम. महिला महाविद्यालय में नवप्रवेशी छात्राओं के स्वागत के लिए अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के निदेशक डॉ. अजीत सिंह एवं उपप्राचार्या श्रीमती शशि अहलावत ने दीप प्रज्वलित कर तथा मां सरस्वती की वंदना के साथ किया। इस अवसर पर छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समारोह को आकर्षक और यादगार बना दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के निदेशक डॉ. अजीत सिंह ने नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश लेने वाली सभी छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय गुणवत्तापूर्ण एवं उत्कृष्ट शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक, खेल और अन्य गतिविधियों के माध्यम से प्रत्येक विद्यार्थी के सर्वांगीण विकास के लिए पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराने को प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं और अपनी उपलब्धियों से संस्थान का नाम रोशन कर रहे हैं।

समारोह के दौरान विभिन्न उपाधियों के विजेताओं की घोषणा की गई। बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा अन्वी को मिस फ्रेशर, बीए प्रथम वर्ष की छात्रा श्रुति को मिस पर्सनैलिटी तथा एम.कॉम. प्रथम वर्ष की छात्रा साक्षी को मिस इवनिंग का खिताब प्रदान किया गया। महाविद्यालय के निदेशक डॉ. अजीत सिंह और उपप्राचार्या श्रीमती शशि अहलावत ने सभी विजेता छात्राओं को सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के समापन पर निदेशक डॉ. अजीत सिंह ने उपस्थित स्टाफ सदस्यों, छात्राओं और अभिभावकों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के सुख, समृद्धि और मंगलमय भविष्य की कामना की।

ओ.डी.एम. महिला महाविद्यालय परिवार ने सभी नवप्रवेशी छात्राओं का स्वागत करते हुए उनके सफल शैक्षणिक जीवन और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button