अन्य

किसान व मजदूर संगठनों व खाप प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक में एलान

विधानसभा चुनावों में किसान व मजदूर संगठन उतारेंगे प्रत्याशी

एंटिक ट्रुथ | हिसार

किसान व मजदूरों संगठनों तथा हरियाणा की गणमान्य खप प्रतिनिधियों की एक बैठक जीन्द में आयोजित की गई। बैठक के संयोजक सत्यवीर पूनिया लाडवा ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता ओमप्रकाश धनखड़ व सिक्किम श्योकन्द ने संयुक्त रूप से की। बैठक का संचालन प्रदीप हुड्डा ने किया। बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों के बारे में विस्तृत रूप से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में स्पष्ट रूप से निर्णय लिया गया कि आगामी चुनावों में मजबूत किसान व मजदूर साथियों को चुनाव मैदान में उतारा जाए। बैठक में कहा गया कि अब किसान-मजदूर राजनीति कर सकता है और मजबूती से करेगा। आने वाले चुनाव में किसान व मजदूर संगठन भाजपा व जजपा का खुला विरोध करेंगे तथा अपने प्रतिनिधि उतारेंगे।
किसान नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार ने जिस प्रकार देश में जाति का जहर घोलकर जनता को एक-दूसरे का दुश्मन बना दिया है। उन्होंने कहा कि हम भाजपा सरकार का सूपड़ा साफ किए बिना पीछे नहीं हटेंगे क्योंकि किसानों की अगली पुश्तें भी किसान आंदोलन में शहीद हुए 750 किसानों के बलिदान को कभी नहीं भुला पएंगी। कौन कहां से चुनाव लड़ेगा तथा चुनाव किन मुद्दों पर आधारित होगा, इस बारे में रणनीति बनाने के लिए संगठनों की जल्द ही बैठक की जाएगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से खाप प्रतिनिधि राजपाल कलकल, सतीश सिरोही, जयपाल सिंह दहिया, होशियार सिंह प्रधान, मेवा सिंह बिरही कलां, प्रो. दलबीर खर्ब, फूलकुमार पेटवाड़, बलबीर सिंह बजाड़, दिलबाग ढु़ल, सतबीर पूनिया खूडन, बलवान सिंह मलिक, कृष्ण नहरा, सुमेर जागलान, सुखबीर जटराणा, मजदूर संगठनों से रामअवतार सुलचानी, बलराज माइयड़, रोहताश फौजी, किसान संगठनों से सत्यवीर गढ़वाल, दिलबाग हुड्डा, जगवीर घसोला, रणबीर फौजी, रामवीर ढांडा, होशियार सिंह गिल, राजवीर नैन, प्रेमचन्द शाहपुर, विकास सीसर, कैप्टन आर.एस. हुड्डा, जगवीर राठी, सतबीर पहलवान, विजय जागलान, विरेन्द्र नैन, डॉ. राजेन्द्र डागर, पावेल बाल्याण, अनूप राठी, रामफल दहिया सहित अनेक किसान व मजदूर संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button