हिसार

जनहित और विकास को समर्पित बजट – मुकेश बंसल

यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प को गति देने वाला है - बंसल

एंटिक ट्रुथ | हिसार

केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत किया गया बजट 2025 देश के सर्वांगीण विकास और जनकल्याण का प्रतीक है। वार्ड नंबर 2 से नगर निगम चुनाव प्रत्याशी मुकेश बंसल ने इस बजट को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह नए भारत की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। मुकेश बंसल ने कहा, यह बजट किसानों, मजदूरों, व्यापारियों, युवाओं और नारीशक्ति के सशक्तिकरण का एक मजबूत दस्तावेज है। सरकार ने नौकरीपेशा लोगों को बड़ी राहत देते हुए टैक्स छूट को दोगुना कर दिया है, जिससे लाखों परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार की यह दूरदर्शी नीतियां हर वर्ग के आर्थिक सशक्तिकरण और देश की प्रगति को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सहायक होंगी। उन्होंने आगे कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का खेल नहीं, बल्कि हर नागरिक के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। सरकार द्वारा उठाए गए कदम व्यापार, रोजगार और उद्योग जगत को नई ऊर्जा देंगे, जिससे स्थानीय व्यापारियों और युवाओं के लिए भी नए अवसर सृजित होंगे।
उन्होंने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प को गति देने वाला है। इससे देश की अर्थव्यवस्था और मजबूत होगी, आम जनता को राहत मिलेगी और भारत वैश्विक स्तर पर एक आर्थिक शक्ति के रूप में उभरेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button