ज्ञापन सौंपकर ग्रामीणों ने सीएम के समक्ष उठाई मांग, बाकी बचा तीन कि.मी. का रोड मंजूर किया जाए
एसएचओ सदर ने धरने पर आकर ग्रामीणों से लिया ज्ञापन, एसडीएम के माध्यम से सीएम को दिया ज्ञापन

एंटिक ट्रुथ | हिसार
अधूरा रोड देकर पहले जैसे स्थिति पैदा होगी, पूरा रोड बनाकर किया जाए रोड का स्थाई समाधान : एडवोकेट ओ.पी. कोहली
बुधवार को मुख्यमंत्री लुवास युनिवर्सिटी का उद्घाटन करने धरना स्थल के नजदीक ही आए हुए थे ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को स्थायी रोड के संबंध मे एक ज्ञापन देने का फैसला लिया। तलवंडी राणा रोड बचाओ समिति के अध्यक्ष एडवोकेट ओ.पी. कोहली ने बताया कि प्रशासन की ओर से आज सिटी थाना के एसएचओ सुरेश कुमार धरना स्थल पर ग्रामीणों का ज्ञापन लेने पहुंचे। ग्रामीणों ने एसडीएम जयवीर यादव के माध्यम से यह ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम दिया। गत दिवस मुख्मंत्री के हिसार आगमन पर ग्रामीणों ने मीडिया के माध्यम सीएम से तलवंडी राणा रोड बंद होने जाने से उनके हालात देखने की मांग भी उठाई थी।
एडवोकेट ओ.पी. कोहली ने बताया कि सरकार की योजना 2.2 कि.मी. का सडक़ मार्ग बनाकर उसे पुराने रोड से जोडऩे की है लेकिन जल्द ही एयरपोर्ट की तीसरी पट्टी बनते ही यह रोड भी एयरपोर्ट की सीमा में आ जाएगा और फिर से ग्रामीणों के सामने पहले जैसी स्थिति पैदा हो जाएगी। उन्होंने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से हमने एयरपोर्ट की बाहरी दीवार के साथ तलवंडी राणा माईनर से लेकर धांसू रोड गैस प्लांट तक 3 कि.मी. का सडक़ मार्ग दिए जाने की मांग उठाई है जिसके बाद ग्रामीणों के लिए रोड की समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा और फिर कभी उन्हें रोड बंद होने की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। हमारी मुख्यमंत्री से मांग है कि हमें यह बाकी का 3 कि.मी. का रोड देकर ग्रामीणों की समस्या का स्थायी समाधान करें।
कोहली ने बताया कि उनकी शुरू से ही मांग है कि तलवंडी राणा माईनर से लेकर धांसू रोड गैस प्लांट तक का रोड़ बनाकर दिया जाए जिसके लिए वे 353 दिनों से लगातार धरने पर हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से समझे 2.2 कि.मी. रोड का जो रोड सरकार ने मंजूर किया है उसके साथ ही उपरोक्त सडक़ मार्ग भी हमें दिया जाए ताकि आने वाली पीढिय़ां तक फिर कभी इस प्रकार की समस्या का सामना ग्रामीणों को न करना पड़े। धरने पर भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


