चंडीगढ़
सिटी ब्यूटीफुल हब आफ़ ऐजुकेशन राममय हो गया – सत्य पाल जैन
भगवान श्री राम लला जी के प्राण प्रतिष्ठा के बाद मोक्षदाई श्री दर्शन भी किये

एंटिक ट्रुथ | आर के विक्रमा शर्मा( चंडीगढ़)
स्थानीय भाजपा के पूर्व सांसद एवं भारत सरकार के अपर महासलिसिटर सत्य पाल जैन ने कहा है कि आज अयोध्या में भगवान राम की ‘‘प्राण प्रतिष्ठा’के शुभ अवसर पर जिस ढंग से और जिस बड़े स्तर पर चण्डीगढ़ में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये, उससे यह बिल्कुल स्पष्ट है भारत की जनता की भगवान श्री राम में पूर्ण आस्था और श्रद्धा विश्वास है। और आज सारा चण्डीगढ़ सिटी ब्यूटीफुल हब ऑफ़ एजुकेशन राममय हो गया।
जैन ने चण्डीगढ़ के विभिन्न भागों में विभिन्न संस्थाओं द्वारा आयोजित समारोहों में भाग लिया तथा अपने पूरे परिवार के साथ अयोध्या से सीधा प्रसारण देखा। भगवान श्री राम लला जी के प्राण प्रतिष्ठा के बाद मोक्षदाई श्री दर्शन भी किये।
श्जैन ने प्रातः सैक्टर 15 की वैंडरज़ मार्केट में आयोजित हवन यज्ञ में भाग लिया। उसके बाद वे सैक्टर 26 की ग्रेन मार्केट में श्री राम उत्सव समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में गये जहां उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात उन्होंने सैक्टर 27 डी में रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। तथा मंच पर उपस्थित साधुओं का आशीर्वाद लिया। जैन सत्य पाल ने बाद में सैक्टर 22 बी में आयोजित कार्यक्रम ‘‘घर आये राम जी’में भाग लिया जहां उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
जैन ने स्थानीय सीनियर जर्नलिस्ट आरके विक्रमा शर्मा को कहा कि वे स्वंय को भाग्यशाली मानते हैं कि राम मंदिर निर्माण के लिये 1989 एवं 1992 की दोनों कार सेवाओं में जाने का तथा 14 वर्ष तक अयोध्या जांच आयोग में भाजपा का बतौर वकील पक्ष रखने का अवसर मिला और आज उन्होंने अपनी आंखों से भगवान राम की अयोध्या में हुई ‘प्राण प्रतिष्ठा’ को देखा।। भाजपा की चंडीगढ़ ईकाई के उपाध्यक्ष कैलाश जैन ने सेक्टर 22 सी स्थित मंदिर में भगवान श्री राम जी के जीवन संबंधी लीलाओ की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मंदिर में पूजा अर्चन की और नतमस्तक हुए और यहां अटूट भंडारे का प्रसाद वितरण भी किया।
सेक्टर 24 स्थित श्री महर्षि वाल्मीकि मंदिर में भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के सेवादार मनीष पर्चा ने अपने परिवार वह रिश्तेदारों शुभचिंतकों मित्रों सहित नतमस्तक होकर भगवान श्री राम की जय घोष लगाए। और अयोध्या से प्राण प्रतिष्ठा समारोह का लाइव प्रसारण देखकर भाव विभोर हुए। यहां भंडारे का शानदार प्रबंध किया गया था। मनीष परचा ने पंगत में बैठकर संगत के साथ भंडारा प्रसादी ग्रहण किया।।


