राज्यों से खबरेंहरियाणाहिसार

नेत्रहीन शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा मनाया गया दिव्यांगता दिवस

नेत्रहीन शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा मनाया गया दिव्यांगता दिवस

दिव्यांगता दिवस के उपलक्ष्य में स्थानीय महावीर कॉलोनी में स्थित हिसार नेत्रहीन शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा दिव्यांगता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर इस संस्थान में शिक्षा ग्रहण कर रहें छात्रों और छात्रयाओ ने बहुत ही सुन्दर और भावपूर्ण ढंग से अपनी अपनी प्रस्तुतियों और कला को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में हिसार की ओंकार चेरिटेबल ट्रस्ट, राष्ट्रीय पूर्व सैनिक संगठन और नया जीवन परिवर्तन चेरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारीयों के साथ साथ नगर के विभिन्न कार्यकर्तायों तथा प्रतिशिष्टत व्यक्तियों ने अपनी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई जिन का कार्यक्रम में पहुंचने पर विधिवत रूप से स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों द्वारा संस्था के संचालकों और विद्यार्थियों की हौसलाअफजाई के साथ साथ उन्हें भविष्य में हर तरह के सहयोग का आश्वासन भी दिया गया। गीत संगीत के साथ-साथ छात्रों और छात्रायों और वहाँ पर उपस्थित व्यक्तियों ने अपने अपने विचार भी रखे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button