हरियाणा

डॉ. भीमराव अंबेडकर संघर्ष शिक्षा समिति ने मनाया डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्मोत्सव

एंटिक ट्रुथ | हिसार

डॉ भीम राव अंबेडकर संघर्ष शिक्षा समिति हिसार के द्वारा डॉ भीम राव अंबेडकर जन्मोत्सव वाल्मीकि आश्रम ठंडी सडक़ पर मनाया गया। संगठन के मीडिया प्रभारी सुधीर नूर ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में धर्मेंद्र कांगड़ा संयुक्त निदेशक पशु पालन विभाग ओर डेयरी विभाग हिसार थे वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला जिलाध्यक्ष बहन मल्लिका ने की तथा पारितोषिक वितरण के अतिथि प्रमुख समाजसेवी विकास गोदारा रहे।
मुख्य वक्ता के रूप में संगठन संचालक मुकेश डूलगच ने अपने संबोधन मैं बताया कि हर साल की तरह इस बार भी संगठन की तरफ से संविधान निर्माता डॉ भीम राव अंबेडकर जन्मोत्स बड़ी ही धूम धाम से मनाया गया जिसमें संगठन के द्वारा सभी सामाजिक कार्यकर्ता और सामाजिक संस्थाओं सहित उच्च शिक्षा प्राप्त विद्यार्थी ओर मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया। साथ ही खेलों में पदक विजेताओं को भी हर साल की तरह संगठन के द्वारा सम्मानित किया गया। संगठन की सदस्य पारुल के हरियाणवी सांस्कृतिक नृत्य से सभी दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से वीर राजकुमार कांगड़ा, भाई सुरेंद्र गोलू, वीर गुरुप्रसाद बोहत,  सुभाष मनोहर मोर्चा हरियाणा, रवि सैनी नगर निगम हिसार, वीर कृष्ण वेद, वीर टीटू कांगड़ा, वीर राजेश टांक, वीरेंद्र चौहान, देवीलाल बागड़ी, जिलाध्यक्ष दीपक बरूट, प्रदीप कांगड़ा, बाबा देवी, मीरा लोट, पारुल, रामेश्वर पिवाल, कपिल बेदी, गौरव कांगड़ा शहर प्रधान, दिलावर बिड़लान, अमीर सिंह पूर्व सरपंच तालु, कृष तुषामड़, रवींद्र बिड़लान, विजय अटवाल, देवी लाल बागड़ी, मास्टर रणबीर बिड़लान, ज्योति चौहान, संजय कायत, ब्रह्मानंद  सहित भारी संख्या मैं महिलाएं और बच्चे मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button