हरियाणा

ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार एवं जाम से मुक्ति के लिए हिसार संघर्ष समिति ने एसएसपी से मिलकर सौंपा पत्र

एंटिक ट्रुथ | हिसार

हिसार संघर्ष समिति के अध्यक्ष जितेंद्र श्योराण प्रवर पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हिसार से मिले और उन्हें एक पत्र सौंपकर शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त कर जाम से मुक्ति दिलाने की मांग की। एसएसपी ने आश्वासन दिया कि रोड सेफ्टी की जो आगामी बैठक होगी में उसमें आपकी मांग को रखा जाएगा और आमजन को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। श्योराण ने बताया कि शहर के दिल्ली रोड पर ट्रैफिक व्यवस्था का बुरा हाल है जहां पर घंटों जाम लगा रहता है और वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं जिससे न केवल समय व तेल की बर्बादी होती है बल्कि प्रदूषण भी बढ़ता है। बस स्टैंड से लेकर जिंदल पुल तक पूरे हिसार-दिल्ली रोड पर लगभग हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है जिससे शहरवासियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्कूल व कोचिंग सेंटर की छुट्टी की समय तो जाम की समस्या और भी गंभीर हो जाती है। श्योराण ने कहा कि वहीं त्यौहारी सीजन में शहर के मुख्य बाजार राजगुरु मार्केट व अन्य बाजारों में जाम की स्थिति गंभीर बनी हुई है जिसका समाधान किया जाना बेहद जरूरी है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली रोड पर पर रोजाना जाम रहता है जिससे हर शहरवाशी एंव राहगीर परेशान है, इसकी वजह से पॉल्यूशन का स्तर भी बढ़ता जा रहा है। इस मौसम में पहले से ही प्रदूषण की मात्रा अपने उच्तर स्तर को पार कर चुकी है जाम लगने से इसमें और बढ़ोतरी हो रही है जो हर इंसान खासकर बुजुर्गों के लिए जी का जंजाल बना हुआ है। श्योराण ने कहा कि उनका पुलिस प्रशासन से अनुरोध है कि इस ओर संज्ञान लेते हुए दिल्ली रोड पर ट्रैफिक पुलिस की पुख्ता व्यवस्था कर हर रोज लगने वाले इस जाम से आमजन को राहत दिलाई जाए ताकि समय, पैसे व पर्यावरण को हो रहे नुकसान से बचा जा सके। जितेंद्र श्योराण ने कहा कि इसमें पुलिस प्रशासन को समिति की जिस प्रकार की भी सहायता चाहिए उसके लिए समिति पुलिस प्रशासन के साथ हर तरह से सहयोग के लिए तैयार है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button