रक्तदान शिविर लगाकर रोटरी क्लब ने, ‘रोटरी भवन’ का किया शुभारंभ
कृष्णा नगर में रक्तदान के साथ हुआ हुआ रोटरी भवन का शुभारंभ

एंटिक ट्रुथ | हिसार
रोटरी क्लब द्वारा हिसार अपने रोटरी भवन का उद्घाटन भी रक्तदान शिविर जैसे सामाजिक कार्य के साथ ही किया गया। क्लब का यह विशाल भवन कृष्णा नगर में रिलायंस फ्रेश के पीछे स्थित है। रोटरी भवन के शुभारंभ के अवसर डॉ अजय महाजन प्रदेशाध्यक्ष आईएएम, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। रोटरी भवन के शुभारंभ के उपरांत डॉ अजय महाजन प्रदेशाध्यक्ष आईएएम, ने उपस्थित रक्तदाताओं व रोटेरियन को सम्बोधित करते हुए कहा कि रम्तदान महादान है क्योंकि हमारे किए रक्तदान से किसी जरूरतमंद को जीवनदान मिलता ही है साथ में उस परिवार की दुआएं भी हमें मिलती हैं। इसके साथ ही रक्तदाता को भी रक्तदान से स्वास्थ्य का लाभ मिलता है और वह कई प्रकार के रोगों से बचा रहता है। इसलिए हम समय-समय पर रक्तदान करके परमार्थ के साथ-साथ खुद को स्वस्थ भी रख सकते हैं।
रोटरी हिसार द्वारा 54 वें वर्ष की शुरूआत पर आयोजित ब्लड डोनेशन कैंप में रोटरी क्लब के नवनियुक्त प्रधान मोहित गुप्ता व सदस्यों ने दीप प्रज्वलित किया। इस अवसर पर रोटरी क्लब के नवनियुक्त प्रधान मोहित गुप्ता ने कहा कि क्लब के सदस्यों के सहयोग से लिया गया रोटरी भवन सामाजिक गतिविधियों के लिए केंद्र का काम करेगा। रोटरी क्लब का उद्देश्य समाज व मानवता की सेवा का रहा है। रोटरी क्लब का भवन उपलब्ध होने से हमें क्लब संबंधी गतिवधियों को आगे बढ़ाने में आसानी होगी और इसमें पूरा सहयोग मिलेगा। यह भवन रोटरी क्लब के सामाजिक गतिविधियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
सचिव प्रदीप गुप्ता व इस प्रोजेक्ट के प्रोजेक्ट चेयरमैन ने कहा कि रक्तदान को लेकर लोगों में अभी भी कई भ्रांतियां हैं की हमें कमजोरी आ जाएगी, हमें काम करने में दिक्कत महसूस होगी, जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है जो रक्त हम देते हैं वह 24 घंटे में उस की पूर्ति हो जाती है। उन्होंने कहा की रक्तदान महादान जो की दूसरे की बचाता है जान,हमारे इस छोटे से प्रयास से एक घर का चिराग बुझने से बच जाता है। इसलिए हमें रक्तदान अवश्य करना चाहिए। रक्त देने के बाद कुछ देर आराम कर रक्तदाता अपने सामान्य कार्यों को कर सकता है।
रक्तदान एक ऐसा दान है जहां लोग अपना रक्त लोगों को दान करते हैं, रक्तदान से हम स्वंय कई रोगों जैसे हार्ट अटैक से बचाव, लीवर हैल्दी बनता है, शरीर का वजन सही रहता है, हाई ब्लड प्रैशर नहीं होता आदि अनेक स्वास्थ्य कारी लाभ मिलते हैं। रक्त हमारे शरीर के सबसे आवश्यक तरल पदार्थों में से एक है। हम देखते हैं कि रक्तदान कैसे सचमुच जीवनदायी है जो लोगों की मदद करता है। यह मानवता का प्रतीक भी है जो लोगों को जाति, पंथ, धर्म और अधिक के बावजूद एकजुट करता है।
इस शिविर में अग्रोहा मेडिकल की टीम डॉ अजय कुच्छड़, डॉ. सुरभि, सुनील कुमार,डॉ. सीमा, डॉ. मंजुला, डॉ. सोमा रानी व उनकी अनुभवी टीम ने रक्त एकत्रित किया। प्रधान मोहित गुप्ता ने बताया कि इसके अलावा रक्त की जहां भी जरूरत होगी रोटरी हिसार की टीम सदैव तैयार रहेगी। रक्तदान शिविर के आयोजन में रोटरी क्लब के पदाधिकारियों व सदस्यों ने सक्रिय भूमिका अदा की। ब्लड डोनेशन कार्यक्रम में रक्तदाताओं को रिफ्रेशमेंट व प्रमाण पत्र दिया गया। शिविर में कुल 89 युनिट रक्त एकत्रित किया गया। इसके अलावा रोटरी हिसार ने शिविर में पहुंचे मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधान मोहित गुप्ता,सचिव प्रदीप गुप्ता, के अलावा पवन रावलवासिया, सजंय डालमिया, डीएन सिंगला, पूर्व प्रधान योगेश मित्तल, आशीष गोयल, अश्विनी गर्ग, डॉ. विकास पुरी, (डिप्टी सीएमओ) अनिता भंडारी, राम अवतार सिंगल, ब्रह्मानंद, महिपाल, दूनी चंद गोयल, मनोज महेश्वरी, डॉ सजंय शर्मा,पंकज बुडाकिया, संदीप जैन, आनंद बंसल, भारत भूषण बंसल, दिनेश गुप्ता, डॉ. एन.के. खेतरपाल, डॉ. के.के. वर्मा, डॉ. सुभाष जांगड़ा, हरीश बुड़ाकिया, जय कुमार बंसल, मनोज लोहिया, नीरज जैन, पंकज गर्ग, प्रीतम कुमार, सजंय गर्ग, सुरेश गर्ग, शशी लोहिया के अलावा काफी रोटेरियन सदस्य मौजूद रहे।



