हिसार

आईएएस अशोक कुमार गर्ग नशा मुक्त युवा खेलोगे तो खिलोगे ट्रस्ट की मुहिम से जुड़े

एंटिक ट्रुथ | हिसार

नशा मुक्त युवा खेलोगे तो खिलोगे ट्रस्ट (एनजीओ) द्वारा 26 जून, अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के मौके पर हिसार में होने जा रही ‘नशा मुक्त युवा खेलोगे तो खिलोगे सशक्त भारत पदयात्रा’ के साथ एक बड़ा चेहरा, बड़ा नाम कमिश्नर अशोक कुमार गर्ग (आईएएस) जुड़ गए हैं। ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. संदीप दांगी और कल्पना चावला शौर्य अवॉर्डी पर्वतारोही मीनू कालीरमन ने बताया कि हिसार में नशा मुक्त युवा खेलोगे तो खिलोगे सशक्त भारत पदयात्रा की शुरुआत की जा रही है और उसके बाद अगले 4-5 महीने में पूरे हिसार में नशा मुक्ति हेतु कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसमें स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटीज, गांव, स्पोर्ट्स अकैडमी, एजुकेशन इंस्टीट्यूट हर जगह नशा मुक्ति हेतु कार्यक्रम होंगे। कमिश्नर अशोक कुमार गर्ग ने ट्रस्ट के कार्यों को सराहा और डॉ संदीप दांगी व कल्पना चावला शौर्य अवॉर्डी मीनू कालीरमन को युवाओं का रोल मॉडल बताते हुए उनको भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि निश्चित ही यह पदयात्रा युवाओं को नशे से बचाने के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी और वे खुद इस नशा मुक्त पदयात्रा में शामिल होंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button