एम कॉम में ओडीएम महाविद्यालय की छात्राएं विश्वविद्यालय के प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहीं
एंटिक ट्रुथ | हिसार
गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय हिसार द्वारा घोषित एम. कॉम के प्रथम समेस्टर के परीक्षा परिणामों में ओ. डी. एम. महाविद्यालय की छात्राएं विश्वविद्यालय के प्रथम व द्वितीय स्थान पर रही महाविद्यालय की छात्रा रवीना सुपुत्री नर सिंह ने 83 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान व दिव्या सुपुत्री करण सिंह ने 82.1 प्रतिशत अंक लेकर विश्वविद्यालय में दूसरा स्थान हासिल किया। छात्राओं की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के निदेशक डॉ. अजीत सिंह ने सभी छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि जब भी विश्वविद्यालय का परीक्षा परिणाम जारी होता है तो हमेशा ओ.डी.एम. महाविद्यालय के विद्यार्थी उच्च स्थानों पर रहते है। इसका श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और महाविद्यालय के शैक्षणिक माहौल व अनुशासन को जाता है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में उच्च स्तर की इंफ्रास्ट्रक्चर सुविधाओं के साथ-साथ अनुभवी व मेहनती शिक्षकों की एक टीम है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी प्रवेश से पहले यहाँ की काउसलिंग टीम से अपने कोर्स की पूरी जानकारी ले सकते हैं और वे महाविद्यालय में लैब लाइब्रेरी व क्लासरूम देख कर प्रवेश लें। यहां स्नातक के बी.ए, बी. कॉम., बी.एस.सी. लाइफ साइंस, बी.एस. सी. फिजिकल साइंस, बी.एस.सी., कंप्यूटर साइंस के कोर्सेज उपलब्ध हैं। वहीं स्नातकोतर में एम.एस.सी., केमेस्ट्री, एम.एस.सी. फिजिक्स, एम.एस.सी. मैथमेटिक्स, एम.कॉम, एम.ए. हिस्ट्री व एम.ए. पॉलिटिकल साइंस के कोर्स उपलब्ध हैं। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. प्रतिमा कुमार ने भी छात्रों को बधाई दी और कहा कि महाविद्यालय शानदार परीक्षा परिणाम की वजह से विद्यार्थियों की पहली पसंद बना हुआ है। उन्होंने कहा कि हिसार, सिवानी व आसपास के गांव से महाविद्यालय की बस सुविधा के साथ साथ हरियाणा रोडवेज की फ्री बस पास सुविधा भी उपलब्ध है।




