इनसो की बैठक आयोजित, कॉलेज युनिवर्सिटी की कार्यकारिणी गठन सहित अन्य मुद्दों पर हुआ विचार-विमर्श
छात्र संघ चुनाव बहाली के लिए उठाए जाएंगे अहम कदम : अज्जू घनघस

एंटिक ट्रुथ | हिसार
आज इनसो के जिला अध्यक्ष अज्जू घनघस के नेतृत्व में एक मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें संगठन के अनेक सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में छात्रों के मुद्दों पर विचार विमर्श हुआ जिसमें आगामी छात्र राजनीति पर चर्चा हुई। इसे लेकर कॉलेज व यूनिवर्सिटी में कार्यकारिणी गठन करने का फैसला लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए अज्जू घनघस ने कहा कि इनसो हमेशा छात्रों के हितों की लड़ाई लड़ती रही है और पूरे प्रदेश में इनसो छात्र हितों की आवाज उठाने वाला अग्रणीय संगठन है। इसीलिए छात्रों को इनसो पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि छात्रों का यह विश्वास ही इनसो की ताकत है। अज्जू घनघस ने कहा कि छात्र संघ चुनाव बहाली के लिए संगठन द्वारा अहम कदम उठाए जाएंगे। बैठक में कॉलेज व युनिवर्सिटीज में शीघ्र कार्यकारिणी गठन करने बारे जिम्मेदारी निर्धारित की गई। इस मौके पर डी.एन. कॉलेज से प्रधान अंकित, तुषार गोस्वामी, दक्ष ग्रोवर, सुमित सिल्क, कुणाल बिश्नोई, मनीष पंडित आईटीआई, दीपक घनघस, प्रीतम पांघल नलवा, दीप, करण गुर्जर, शिवा मलिक आदि इनसो छात्र नेता व काफी संख्या में सदस्य उपस्थितरहै।


