अन्यहरियाणाहिसार

शहीद भगत सिंह जयंती के उपलक्ष्य में खुशी फाउंडेशन का रक्तदान शिविर 28 को : प्रवीण बबली चाहर

श्रीमती प्रवीण बबली चाहर

शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह जी की जयंती के उपलक्ष्य में समाज सेवा के उद्देश्य से खुशी फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा 28 सितम्बर 2026 (सोमवार) को आज़ाद नगर, राजगढ़ रोड, गली नंबर-1 के पास, हिसार में प्रातः 9:00 बजे से विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
खुशी फाउंडेशन ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती प्रवीण बबली चाहर ने बताया कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन देने का माध्यम बन सकता है। उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र और समाज के लिए समर्पित किया था। उनकी जयंती पर रक्तदान जैसे जनकल्याणकारी कार्य का आयोजन उनके आदर्शों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने का प्रयास है।
उन्होंने हिसार शहर एवं आसपास के क्षेत्रों के युवाओं, सामाजिक संगठनों, व्यापारियों, विद्यार्थियों तथा सभी जागरूक नागरिकों से इस पुनीत अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अधिक से अधिक रक्तदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि रक्तदान से न केवल किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है, बल्कि यह समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को भी मजबूत करता है।
शिविर में रक्तदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी तथा सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगा। खुशी फाउंडेशन ट्रस्ट ने आमजन से इस महादान में सहभागी बनकर समाज के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करने का आह्वान किया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button