राज्यों से खबरेंहरियाणाहिसार

श्री राधा कृष्ण बड़ा मंदिर में अमावस्या का मासिक भंडारा लगाया

भंडारे में प्रसाद वितरित करते मंदिर के भक्तगण एवं श्रद्धालु।

श्री राधाकृष्ण बड़ा मंदिर बाजार खजांचियान में अमावस्या का मासिक भंडारा बड़े ही श्रद्धाभाव के साथ लगाया गया। मंदिर के महंत राहुल शर्मा ने बताया कि अमावस्या के दिन पितरों के निमित्त श्राद्ध दान व पुण्य करना बहुत ही फलदायी होता है। अमावस्या के भंडारे में पूरी, आलू, मटर की सब्जी व लड्डू का वितरण किया गया।  इस अवसर पर मंदिर के भक्तों ने भंडारे में अपनी सेवाएं दीं। उन्होंने बताया कि मंदिर में प्रतिदिन भजन कीर्तन होता है और श्रद्धालु बांके बिहारी जी व राधारानी के भजनों का नित्य प्रति आनंद उठाते हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button