हरियाणा

रविन्द्र ढांडा अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के राष्ट्रीय प्रतिनिधि नियुक्त

एंटिक ट्रुथ | हिसार

सामाजिक कार्यों में बढ़ चढक़र भाग लेने वाले समाजसेवी रविन्द्र ढांडा न्योलीवाला को अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के राष्ट्रीय प्रतिनिधि/संयोजक नाविक प्रकोष्ठ नियुक्त किया है। अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के पदाधिकारी की नियुक्तियां संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संस्थापक परमेश्वर कलवानिया ने की। नवनियुक्त राष्ट्रीय प्रतिनिधि/संयोजक नाविक प्रकोष्ठ रविन्द्र ढांडा न्योलीवाला ने विश्वास दिलाते हुए कहा है कि वह पूर्ण निष्ठा और मेहनत से कार्य करते हुए समाज और सामाजिक आर्थिक और शैक्षिक उत्थान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे। ढांडा ने कहा कि वह प्रदेश में समाज  की समस्याओं को मजबूती से उठाएंगे और जागरूकता करेंगे। ढांडा ने संकल्प लिया है कि वह पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ अपनी भूमिका निभाएंगे और समाज के हितों की पैरवी में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन के माध्यम से वे सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक सशक्तीकरण की दिशा में काम करेंगे रविंद्र ढांडा न्योलीवाला ने कहा कि परमेश्वर कलवानिया के नेतृत्व में  बलवान सिंह चौधरी सुपरस्टार बिंदर दनोदा और प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र सिंह बडोली जैसे पदाधिकारी के साथ अंतरराष्ट्रीय जाट संसद एक ऐसा मंच है जो जाट  समुदाय के व्यापक विकास के लिए समर्पित है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button