
जैन स्कूल के विद्यार्थियों ने ‘माई ढाणी’ में पिकनिक ट्रिप का भरपूर आनंद लिया। सुबह पिकनिक के लिए बच्चों में पूर्ण उत्साह देखने को मिला। ‘माई ढाणी’ पहुंचते ही बच्चों का स्वागत पारंपरिक ढंग से तिलक लगाकर व ढोल बजाकर किया गया तथा बच्चों को नाश्ता करवाया गया। वहां मिट्टी की खुशबू, खुला वातावरण, देहाती सजावट ने बच्चों को खूब आकर्षित किया। हर आयु वर्ग के बच्चों के लिए अलग-अलग खेल आयोजित किए गए थे तथा विभिन्न प्रकार के सेल्फी प्वाइंट लगाए गए थे। मनपसंद गानों पर बच्चों ने खूब डांस करके एंजॉय किया। राजस्थानी लोक नृत्य प्रस्तुत किया गया जो बच्चों को बहुत अच्छा लगा। वहां बच्चों को मिट्टी के बर्तन बनाकर दिखाए गए जिसमें बच्चों ने साथ में मिट्टी के बर्तन बनाए। बच्चों ने ऊंट की सवारी, बैलगाड़ी की सवारी तथा सभी झूलों का खूब मजा लिया। बच्चों ने खेतों का नजारा देखा, चूल्हे पर बनता खाना और ग्रामीण सजावट जैसी चीजों को नजदीक से महसूस किया। पिकनिक में बच्चों के लिए नृत्य, कठपुतली का खेल तथा बच्चों की क्रियात्मक गतिविधियों के लिए कई खेल आयोजित किए गए थे। दोपहर में सभी ने देसी स्वादिष्ट व्यंजन का आनंद लिया। इस पिकनिक का उद्देश्य बच्चों को प्रकृति और ग्रामीण संस्कृति से जोडऩा था तथा गांव की सभ्यता से अवगत कराना था। जैन स्कूल के विद्यार्थियों के लिए यह माई ढाणी पिकनिक बहुत यादगार रही, जिसमें उन्होंने मनोरंजन और गांव की संस्कृति का सुंदर अनुभव किया।



