अन्य

अणुव्रत का मुख्य उद्देश्य प्राणी मात्र में प्रेम भावना का विकास करना

जैन कन्या वरिष्ठ माध्यमीक स्कूल  में जीवन विज्ञान दिवस आयोजित

एंटिक ट्रुथ | हिसार

अणुव्रत समिति हिसार की ओर से जारी अणुव्रत उद्बोध सप्ताह के अंतर्गत नागोरी गेट स्थित जैन कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जीवन विज्ञान दिवस मनाया गया। शासन श्री साध्वी श्री यशोधरा और शासन श्री साध्वीश्री परशमरति के पावन आशीर्वाद में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं को जीवन विज्ञान के बारे में विस्तार से समझाया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने की और मंच संचालन सचिव दर्शन लाल शर्मा ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य हेमा चावला ने कहा कि अणुव्रत का मुख्य उद्देश्य प्राणी मात्र में आपसे प्रेम भावना पैदा करना है, ताकि उनको मैत्रीपूर्ण संबंधों में बांधा जा सके और समाज में फैल रही हिंसात्मक घटनाओं को कम किया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रेम से ही हिंसा का खात्मा संभव है। उन्होनें कहा कि विद्या के विशेष ज्ञान और अणुव्रत के छोटे छोटे नियमों को जीवन में उतारा जाए, यही जीवन विज्ञान है। जीवन विज्ञान जीवन में शांति प्रदान करता है और यह एकाग्रता को बढ़ावा देता है। उन्होंने कहा कि केवल पुस्तकीय शिक्षा ही पर्याप्त नहीं है। मूल्यपरक शिक्षा के द्वारा बच्चों का भावात्मक विकास भी जरूरी है। हर क्षेत्र में अणुव्रत आचार संहिता का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि योग और प्रेक्षाध्यान के प्रयोगों द्वारा जीवन मूल्यों का विकास संभव है। आचार्य महाप्रज्ञ ने जीवन विज्ञान अवदान को स्वच्छ समाज के लिए श्रीगणेश बताया है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए समिति अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि जीवन विज्ञान की कला को सफलता प्रदान करने के लिए सुबह जल्दी उठकर जीवन विज्ञान के प्रयोगों को अमल में लाना चाहिए। हमें सामाजिक कार्यों व राष्ट्रहित के साथ राष्ट्रविकास के कार्यों को रूचिपूर्वक करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को योगाभ्यास भी कराया गया ताकि बच्चे योग के माध्यम से स्वस्थ रह सकें। कार्यक्रम के समापन पर  सचिव दर्शन लाल शर्मा ने छात्राओं को हिंसा न करने, नकल न करने, प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने की शपथ दिलाई। समिति के कोषाध्यक्ष विनोद जैन ने अणुव्रत गीतिका प्रस्तुत की। समिति की ओर से प्राचार्या को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। अणुव्रत क्रिएटिविटी कंटेक्स्ट् के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, दर्शन लाल शर्मा, विनोद जैन व इंद्रेश पांडे सहित स्टाफ के अन्य सदस्य व गणमान्य मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button