हिसार

अखिल भारतीय सेवा संघ के तीन दिवसीय योग शिविर का हुडा पार्क  अर्बन एस्टेट में हुआ शुभारंभ

योग हमें जरूर और नियमित रूप से करना चाहिए : जगदीश जिंदल

एंटिक ट्रुथ | हिसार

अखिल भारतीय सेवा संघ हिसार शाखा के तत्वावधान में हुडा पार्क अर्बन एस्टेट-।। के पार्क मेें तीन दिवसीय योग शिविर का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाजसेवी जगदीश जिंदल उपस्थित हुए जिन्होंने दीप प्रज्जवलित कर योग शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में पतंजलि योग समिति हिसार के सह संयोजक संजीव शर्मा ने उपस्थित लोगों को योग के विभिन्न आसन व प्राणायाम का अभ्यास करवाया। उन्होंने योग से होने वाले कई प्रकार के लाभों के बारे में विस्तार से बताया। योग शिविर में बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित हुए और योग शिविर का लाभ उठाया।
मुख्य अतिथि जगदीश जिंदल ने कहा कि वर्तमान समय में मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने का सबसे उत्तम एवं सरल उपाय योग है। यदि हम प्रतिदिन योग के लिए अपना आधा घण्टा भी समय निकालें तो हम अनेक बीमारियों से बचे रहेंगे और दवाओं से हमारा पीछा छूटा रहेगा। उन्होंने कहा कि सभी को योग जरूर और नियम पूर्वक करना चाहिए। उन्होंने अखिल भारती सेवा संघ की योग शिविर आयोजित करने के लिए सराहना की। संगठन की ओर से मुख्य अतिथि जगदीश जिंदल को स्मृति चिन्ह भेंट कर एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।
शिविर में मुख्य रूप से राष्ट्रीय महासचिव विनोद धवन, अध्यक्ष  विनोद गोयल, सचिव  संजीव राजपाल, संरक्षक संजय सेहरा  राजीव राजपाल, राजेंद्र अग्रवाल, संदीप भाटिया, गौरव भाटिया, गुलशन कथूरिया, विनोद धवन, प्रदीप कटारिया, नरेन्द्र ढल, यशपाल खेड़ा, महेंद्र शांकला, संजय सेहरा, विनोद सोनी, डी.बी. ठकराल, डॉ. मनीष चांदना, अंजली भाटिया, नीरू पिलानी, राजेंद्र मेहता, डॉ. हेमंत अहुजा व विक्रम जिंदल  आदि उपस्थित रहे। शिविर में स्नेहलता, रोहित व मोनिका ने सेवाएं दी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button